फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Women U19 vs England Women U19 T20 World cup Semi-Final 2 match result Indian team reach final

Women's U-19 T20 WC: भारतीय महिला अंडर-19 टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में, अब दक्षिण अफ्रीका से होगा सामना

Fri, 31 Jan 2025 03:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 31 Jan 2025 03:30 PM IST
सार

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 113 रन बनाए। जवाब में कमालिनी ने 50 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से नाबाद 56 रनों की पारी खेली जिससे भारत ने 15 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाकर मैच जीता।

विज्ञापन
India Women U19 vs England Women U19 T20 World cup Semi-Final 2 match result Indian team reach final
भारतीय महिला अंडर-19 टीम - फोटो : BCCI Women

विस्तार

सलामी बल्लेबाज जी कमालिनी के नाबाद अर्धशतक से दम पर भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को नौ विकेट से हराकर टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। खिताबी मुकाबले में अब भारतीय टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 113 रन बनाए। जवाब में कमालिनी ने 50 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से नाबाद 56 रनों की पारी खेली जिससे भारत ने 15 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाकर मैच जीता।  
विज्ञापन


 

कमालिनी-त्रीसा की शानदार साझेदारी 
लक्ष्य का पीछा करते हुए कमालिनी और गोंगाड़ी त्रीसा के बीच पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की। इसे फोबे ब्रेट ने त्रीसा को आउट कर तोड़ा। त्रीसा 29 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुईं। त्रीसा ने इससे पहले सुपर सिक्स मुकाबले में शतक जड़ा था और वह महिला टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बनी थीं। इसके बाद कमालिनी ने सनिका चाल्के के साथ पारी आगे बढ़ाई और इंग्लैंड के गेंदबाजों को अन्य कोई सफलता हासिल नहीं करने दी। भारत ने इस तरह पांच ओवर शेष रहते मुकाबला जीत लिया। सनिका 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन
इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन डेविना पेरिन और कप्तान अबी नोरग्रोव के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज नहीं चला जिससे टीम भारत के सामने चुनौतीपूर्ण स्कोर भी खड़ा नहीं कर सकी। पेरिन ने 40 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 45 रन बनाए, जबकि नोरग्रोव ने 25 गेंदों तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। भारत के लिए वैष्णवी शर्मा और पारुनिका सिसोदिया ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि आयुषी शुक्ला को दो विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed