फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Women's Cricket Team leaves from Mumbai for ICC Women's T20 World Cup 2026 know team schedule

Women's T20 World Cup: विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, पहली बार खिताब जीतना है लक्ष्य

Sat, 23 May 2026 01:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 23 May 2026 01:35 PM IST
सार

भारतीय महिला टीम अगले महीने इंग्लैंड में होने वाले टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को रवाना हो गई है। हरमनप्रीत की अगुआई वाली टीम ने मुंबई से उड़ान भरी।

विज्ञापन
India Women's Cricket Team leaves from Mumbai for ICC Women's T20 World Cup 2026 know team schedule
हरमनप्रीत कौर - फोटो : PTI

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप के लिए हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम शनिवार को मुंबई से इंग्लैंड रवाना हुई। भारतीय टीम पहली बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम करने का लक्ष्य लेकर इस आईसीसी इवेंट में उतरेगी। भारत ने पिछले साल वनडे विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी और अब उसका लक्ष्य सबसे छोटे प्रारूप में विश्व चैंपियन बनना रहेगा। टीम के खिलाड़ी मुंबई से एकसाथ इंग्लैंड रवाना हुए हैं। 
विज्ञापन

12 जून से होगी शुरुआत
महिला टी20 विश्व कप 12 जून से पांच जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया हरमनप्रीत कौर की अगुआई में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत 28 मई को होगी। भारत की नजरें इस सीरीज से अपनी तैयारियों को पुख्ता करने की होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
टी20 विश्व कप के लिए 12 टीमों को छह-छह के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप-1 में शामिल है। ग्रुप-1 को ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ माना जा रहा है, जहां मौजूदा दिग्गज टीमों के साथ भारत-पाकिस्तान की पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता भी देखने को मिलेगी।
  • ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड।
  • ग्रुप 2: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड। 
विज्ञापन

14 जून को भारत-पाकिस्तान महामुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप चरण का मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें रहेंगी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के साथ भारत के मुकाबले भी रोमांचक रहने वाले हैं।

India Women's Cricket Team leaves from Mumbai for ICC Women's T20 World Cup 2026 know team schedule
महिला टी20 विश्वकप 2026 के लिए टीम इंडिया - फोटो : PTI
हरमनप्रीत की कप्तानी में उतरेगी टीम
भारतीय महिला टीम इस विश्व कप में हरमनप्रीत की कप्तानी में खेलने उतरेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस महीने के शुरुआत में टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित की थी। टी20 विश्व कप के लिए चुने गए स्क्वॉड में अनकैप्ड नंदिनी शर्मा और विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को शामिल किया गया था। प्रतिका रावल टीम में जगह नहीं बना पाई थीं, जबकि ऑलराउंडर अमनजोत कौर चोट के कारण टीम में जगह नहीं बना पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed