आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत अपने अभियान की शुरुआत इस टीम के खिलाफ करेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व चैंपियन भारत और ऑस्ट्रेलिया अगले वर्ष न्यूजीलैंड में होने वाले आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में खेलेंगे। भारत अपने अभियान की शुरुआत 14 जनवरी को ग्रुप बी के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टौरंगा में करेगा। भारत के साथ ग्रुप में जिम्बाब्वे और क्वालीफायर पापुआ न्यू गिनी भी हैं।
13 जनवरी से 3 फरवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। न्यूजीलैंड के चार शहरों क्राइस्टचर्च, कुईंसटाउन, टौरंगा और व्हंगरे के सात स्थलों में टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे। टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया है और सभी ग्रुपों में चार टीमों को रखा गया है।
ये भी देंखें : पाक बल्लेबाज उमर अकमल का सनसनीखेज खुलासा, कोच ने भद्दी गालियां दी
अफगानिस्तान और आयरलैंड के हाल ही में पूर्णकालिक सदस्यों में शामिल होने से पहले टेस्ट खेलने वाले 10 देशों को स्वचालित रूप से टूर्नामेंट में एंट्री मिली जबकि सहयोगी सदस्यों को क्वालीफायर के द्वारा एंट्री मिली।
यहां खेले जाएंगे टूर्नामेंट का फाइनल
गत चैंपियन वेस्टइंडीज अपने अभियान की शुरुआत मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ टौरंगा में 13 जनवरी को करेगा। बांग्लादेश, कनाडा, इंग्लैंड और नामीबिया को ब्रूप सी में रखा गया है जबकि पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और आयरलैंड को ग्रुप डी में जगह मिली है। बता दें कि यह टूर्नामेंट का 11वां संस्करण होगा जबकि न्यूजीलैंड तीसरी बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।
चारों ग्रुपों की शीर्ष दो टीमें सुपर लीग में बढ़ जाएंगी जबकि अन्य आठ टीमें प्लेट चैंपियनशिप में नजर आएंगी। सुपर लीग के क्वार्टरफाइनल्स, सेमीफाइनल्स और फाइनल का लाइव प्रसारण होगा। वैसे टूर्नामेंट के कुल 20 मैचों का लाइव प्रसारण होगा। फाइनल टौरंगा के बे ओवल पर 3 फरवरी को खेला जाएगा जबकि दोनों सेमीफाइनल्स 29 और 30 जनवरी को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले जाएंगे।
प्लेट टूर्नामेंट इसके साथ ही खेला जाएगा, लेकिन उसका फाइनल 28 जनवरी को क्राइस्टचर्च के बर्ट सुटक्लिफ ओवल में खेला जाएगा।