फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   4, 4, 0, W! Vaibhav Sooryavanshi Lasts Just Six Balls on Duleep Trophy Debut

Duleep Trophy: 4...4...0...आउट! दलीप ट्रॉफी डेब्यू पर वैभव सूर्यवंशी महज छह गेंद ही टिक सके, किसने किया आउट?

Sun, 23 Aug 2026 02:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Aug 2026 02:11 PM IST
सार

महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का दलीप ट्रॉफी डेब्यू उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए वैभव ने अपनी पहली पारी में छह गेंदों पर आठ रन बनाए। उन्होंने लगातार दो चौके लगाए, लेकिन अगली गेंदों में संभल नहीं सके और गली में कैच देकर पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन
4, 4, 0, W! Vaibhav Sooryavanshi Lasts Just Six Balls on Duleep Trophy Debut
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI Domestic Twitter

विस्तार

महज 15 साल की उम्र में क्रिकेट की दुनिया में रिकॉर्डों की झड़ी लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी के लिए रेड बॉल क्रिकेट में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन के उपकप्तान बनाए गए वैभव अपने डेब्यू मुकाबले में सिर्फ छह गेंद ही खेल सके। उन्होंने दो शानदार चौकों के साथ शुरुआत जरूर की, लेकिन आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन

4, 4, 0, W! Vaibhav Sooryavanshi Lasts Just Six Balls on Duleep Trophy Debut
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
4, 4 के बाद आई विकेट वाली गेंद
नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल के पहले दिन वैभव ईस्ट जोन की पारी के दूसरे ओवर में बल्लेबाजी करने आए। बिशवोरजीत कोन्थूजाम के इस ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर उन्होंने कोई रन नहीं बनाया। इसके बाद वैभव ने लगातार दो गेंदों पर चौके जड़कर अपने अंदाज की झलक दिखाई। पहले उन्होंने मिडविकेट के ऊपर से शानदार फ्लिक खेला और अगली गेंद पर स्क्वायर ड्राइव लगाकर बाउंड्री हासिल की। पांचवीं गेंद को उन्होंने संभलकर छोड़ दिया, लेकिन छठी गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठे। वैभव गेंद को गली की दिशा में खेलने की कोशिश में एज दे बैठे और कैच हो गए। इस तरह उनका दलीप ट्रॉफी डेब्यू छह गेंदों में आठ रन पर खत्म हो गया। उन्हें बिशवोरजीत  ने जोसेफ लालथनकुमा के हाथों कैच कराया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Official BCCI Domestic (@officialbccidomestic)




फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब भी संघर्ष
वैभव ने बेहद कम उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कदम रख दिया था, लेकिन इस प्रारूप में उनका प्रदर्शन अभी तक बहुत प्रभावशाली नहीं रहा है। दलीप ट्रॉफी मुकाबले से पहले वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट की 12 पारियों में 17.25 की औसत से रन बना चुके थे और उनके नाम सिर्फ एक अर्धशतक था। उनके दलीप ट्रॉफी में उपकप्तान बनाए जाने पर भी सवाल उठे थे। कुछ लोगों का मानना था कि वैभव को इतनी जल्दी रेड बॉल क्रिकेट के बड़े मंच पर लाया जा रहा है। उनका शुरुआती प्रदर्शन भी बताता है कि इस प्रारूप में उन्हें अभी काफी कुछ सीखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

4, 4, 0, W! Vaibhav Sooryavanshi Lasts Just Six Balls on Duleep Trophy Debut
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
12 साल की उम्र में किया था रणजी डेब्यू
वैभव ने सिर्फ 12 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया था। 2024 में मुंबई के खिलाफ अपने पहले रणजी मैच में उन्होंने 19 और 12 रन बनाए थे। इसके बाद आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के खिलाफ अगले दो मैचों में वह कुल 20 रन ही बना सके। हालांकि, नवंबर 2025 में मेघालय के खिलाफ उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक लगाया था। पहली पारी में उन्होंने महज 67 गेंदों पर 93 रन की तेजतर्रार पारी खेली थी।

यूथ टेस्ट में दिखाया है दम
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में संघर्ष के बावजूद वैभव ने यूथ टेस्ट में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया है। अब तक 10 पारियों में उन्होंने 331 रन 33.10 की औसत से बनाए हैं। उनके नाम दो शतक और एक अर्धशतक भी दर्ज है। दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं। अगर टीम नॉर्थ ईस्ट जोन को हराकर क्वार्टर फाइनल जीतती है, तो अगले दौर में उसका सामना सेंट्रल जोन से होगा। ऐसे में वैभव के सामने रेड बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने का एक और मुश्किल मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed