फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india will equal Australia's Record of winning all 9 matches in One tour

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया

Wed, 06 Sep 2017 12:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 06 Sep 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
india will equal Australia's Record of winning all 9 matches in One tour
टीम इंडिया - फोटो : getty

भारत और श्रीलंका के बीच बुधवार को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में एकलौता टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। यह श्रीलंका दौरे पर खेला जाने वाला टीम इंडियाा का आखिरी मैच होगा। इस मैच में विराट सेना जीत हासिल कर एक नया इतिहास लिखने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम ने इस  दौरे में अब तक कोई मैच नहीं हारी है। दो दिवसीय अभ्यास मैच भी बराबरी पर समाप्त हुआ था। इसके बाद टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज में 3-0 और वनडे में 5-0 से मेजबान टीम का सूपड़ा साफ कर दिया। यदि बुधवार को टी-20 मैच में भी टीम इंडिया जीत हासिल कर लेती है तो पहली लगातार नौ मैचों में  जीत बार मेजबान टीम का दौरे में पूरी तरह सूपड़ा साफ कर देगी। इससे पहले ऐसा कारनामा केवल ऑस्ट्रेलियाई टीम कर सकी है। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया ने साल 2009-10 में  मोहम्मद यूसुफ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई पाकिस्तान को  9-0 के अंतर से मात दी थी। दोनों टीमों के बीच सीरीज में 3 टेस्ट, 5 वनडे और 1 टी-20 मैच खेला गया था जिसमें पाकिस्तान एक भी मैच नहीं जीत सकी थी। टीम इंडिया भी इसी रिकॉर्ड की बराबरी करने की दहलीज पर खड़ी है। यदि वो टी-20 मैच में जीत दर्ज करने में कामयाब हो जाती है तो ऐसा कारनामा करने वाली पहली मेहमान टीम बन जाएगी। ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर पर ये कारनामा किया था।
विज्ञापन


टीम इंडिया ने साल 2017 में केवल 4 टी-20 मैच खेले हैं जिनमें से 2 में उसे जीत और 2 में हार मिली है। वहीं श्रीलंकाई टीम मे 8 टी-20 खेले हैं जिसमें से 5 में उसे जीत हासिल हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed