फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ENGvIND: 'लॉर्ड्स पर हार के बाद वापसी करेगी भारतीय क्रिकेट टीम'

Tue, 14 Aug 2018 09:03 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 14 Aug 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
India will bounce back after Lords defeat, expects says Dean Jones

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डीन जोंस ने कहा है कि लॉडर्स पर इंग्लैंड के हाथों शर्मनाक हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम श्रृंखला में वापसी करेगी। जोंस ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम वापसी करेगी। उनका एक दिन खराब रहा क्योकि गेंद बहुत स्विंग ले रही थी। वापसी करना अहम है और खेल यही होता है।'

India will bounce back after Lords defeat, expects says Dean Jones
- फोटो : crictracker
उन्होंने कहा, 'एक खराब टेस्ट से कोई टीम खराब नहीं हो जाती, बिल्कुल नहीं। वहां के हालात में ऐसा हो सकता है। कई बार आप तकनीक के बारे में बहुत ज्यादा सोचने लगते हैं और नतीजे उलट हो जाते है। अब टीम को आत्ममंथन करके वापसी करनी होगी।'
India will bounce back after Lords defeat, expects says Dean Jones
जोंस ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री को खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भरना होगा ताकि प्रदर्शन को ढर्रे पर लाया जा सके। उन्होंने कहा, 'एक कोच के लिये खोया आत्मविश्वास वापिस लाना कठिन होता है। रवि के जिम्मे बड़ा काम है और विराट को भी काफी मेहनत करनी होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
India will bounce back after Lords defeat, expects says Dean Jones

कोहली को दूसरे टेस्ट में कमर में खिंचाव से जूझना पड़ा था। यह पूछने पर कि क्या कोहली अगले महीने यूएई में एशिया कप खेल सकेंगे, जोंस ने कहा, 'मुझे लगता है कि विराट कोहली इस तरह का खिलाड़ी है कि एक पैर पर खेलना पड़ा तो भी खेलेगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed