फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs PAK W Dream 11 Prediction: World Cup India vs Pakistan Women Captain and Vice-Captain Players List

IND W vs PAK W Playing 11: पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा बरकार रखने उतरेगी भारतीय महिला टीम, गहराई परखने पर नजरें

Sat, 04 Oct 2025 01:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 04 Oct 2025 01:20 PM IST
सार

India W vs Pakistan W Playing 11 Prediction: भारत ने इस वैश्विक टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत से की थी। टीम ने बारिश से बाधित पहले मुकाबले में श्रीलंका को हराया था और अब वह पाकिस्तान के खिलाफ लय बरकरार रखना चाहेगी।

विज्ञापन
IND W vs PAK W Dream 11 Prediction: World Cup India vs Pakistan Women Captain and Vice-Captain Players List
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI/ICC

विस्तार

हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम का सामना रविवार को महिला वनडे विश्व कप के अपने दूसरे मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। दोनों देशों के बीच रिश्ते पिछले कुछ महीनों से काफी तनावपूर्ण चल रहे हैं, ऐसे में इसका प्रभाव मैदान पर भी दिख सकता है। हाल ही में पुरुष एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बार मुकाबला हुआ और तीनों ही मैचों में विवाद देखने मिला। भारतीय महिला टीम भी पुरुष टीम की तरह नो हैंडशेक नीति अपनाएगी और मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी। 
विज्ञापन

श्रीलंका पर जीत से की थी शुरुआत
भारत ने इस वैश्विक टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत से की थी। टीम ने बारिश से बाधित पहले मुकाबले में श्रीलंका को हराया था और अब वह पाकिस्तान के खिलाफ लय बरकरार रखना चाहेगी। भारत की बल्लेबाजी उस मैच में बहुत ज्यादा अच्छी नहीं रही थी और टीम ने अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा की साझेदारी के दम पर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। इसके बाद दीप्ति ने गेंदबाजी में भी प्रभावित किया था और टीम मैच जीतने में सफल रही थी। दूसरी ओर, पाकिस्तान की शुरुआत निराशाजनक रही थी और उसे बांग्लादेश ने सात विकेट से मात दी थी। पाकिस्तानी बल्लेबाज स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों का सामना नहीं कर सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ शत प्रतिशत है रिकॉर्ड 
पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी प्रारूप में भारतीय महिला टीम का पलड़ा भारी रहता है, लेकिन वनडे में तो दोनों टीमों के बीच कोई प्रतिस्पर्धा ही नहीं है। भारत और पाकिस्तान ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तमाम प्रारूपों में 27 मुकाबले खेले हैं जिनमें से भारत ने 24 और पाकिस्तान ने तीन जीते हैं। पाकिस्तान को तीनों जीत टी20 प्रारूप में मिली है। वनडे क्रिकेट में भारत का शत प्रतिशत रिकॉर्ड है जिसमें भारत ने दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी 11 मैच जीते हैं।
विज्ञापन

रेणुका सिंह को मिल सकता है मौका
हरमनप्रीत कौर की टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ इस मुकाबले में उतरेगी। भारत की ताकत उसकी बल्लेबाजी है लेकिन मजबूत टीमों के खिलाफ बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। बांग्लादेश और पाकिस्तान के मैच में कोलंबो की पिच से काफी सीम मिल रही थी लिहाजा भारत तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को उतार सकता है जो पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीड के जरिये चोट के बाद लौटी हैं। वह हालांकि अभ्यास सत्र में लय में नहीं दिखीं। पाकिस्तान को सारे मैच एक ही मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा लेकिन भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उसे जीत के लिए चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा।

इस मुकाबले के लिए भारत और पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
भारत: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, रेणुका ठाकुर।
पाकिस्तान: मनीबा अली, ओमाएमा सोहेल, सिद्रा आमिन, आलिया रियाज, सिद्रा नवाज (विकेटकीपर), नतालिया परवाईज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नाशरा संधू, डियाना बैग, सादिया इकबाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed