फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs West Indies Second T 20 Match preview

WIvIND: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरा टी-20 आज

Sun, 04 Aug 2019 12:44 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 04 Aug 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
India vs West Indies Second T 20 Match preview
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : social Media

भारत ने वेस्टइंडीज और अमेरिका के दौरे की शुरुआत जीत से की है। शनिवार को तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला फ्लोरिडा (अमेरिका) के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने चार विकेट से मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

विज्ञापन


भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज( रविवार) फ्लोरिडा में खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। टीम इंडिया की नजर विंडीज के खिलाफ विदेश में आठ साल बाद सीरीज जीतने पर होगी।
विज्ञापन


पिछली बार भारत 2011 में वेस्टइंडीज में 1-0 से सीरीज जीता था। दूसरे टी-20 मुकाबले में भी विराट सेना वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार जीत के क्रम को आगे बढ़ाते हुए सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 12 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं।  इनमें टीम इंडिया ने छह में जीत दर्ज की है। वेस्टइंडीज को भी 5 मैच में जीत हाथ लगी है। एक मुकाबले में नतीजा नहीं निकला। फ्लोरिडा में दोनों के बीच यह चौथा मैच होगा। 

दोनों टीम इस प्रकार हैं

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत, क्रुणाल पंड्या, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी।
 

वेस्टइंडीज: कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), सुनील नरेन, जेसन मोहम्मद, कीमो पॉल, खैरी पिएरे, कीरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, ओशेन थॉमस, एंथनी ब्रैम्बल (विकेटकीपर), जॉन कैम्पबेल, शेल्डन कॉटरेल, शिमरॉन हेटमायर, इविन लुइस।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed