फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs west indies fifth odi pitch is unknown for certain reasons

INDvWI: पांचवें वन-डे की पिच को लेकर हुआ खुलासा, क्या फिर बनेगा 300 से ज्यादा का स्कोर?

Wed, 31 Oct 2018 09:13 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Oct 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
india vs west indies fifth odi pitch is unknown for certain reasons
पिच

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच मौजूदा सीरीज में अब तक बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। पहले चार मैचों में आठ शतक लग चुके हैं, जो कि पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में लगे तीन शतकों की तुलना में बहुत ज्यादा है। भारत और वेस्टइंडीज दोनों ने ही शुरुआती दो मुकाबलों में 300 रन से अधिक का स्कोर बनाया। मुंबई में संपन्न चौथे वन-डे में टीम इंडिया ने 377 रन का हिमालयीन स्कोर खड़ा किया।

विज्ञापन


भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम में गुरुवार को सीरीज का पांचवां व निर्णायक मैच खेला जाना है। स्पोर्ट्स हब की पिच को लेकर भी खुलासा हुआ है। टीम इंडिया की कोशिश सीरीज 3-1 से अपने नाम करने की होगी जबकि कैरेबियाई टीम 2-2 से सीरीज बराबर करने का प्रयास करेगी। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स मिली हैं कि तिरुवनंतपुरम की पिच से एक बार फिर बल्लेबाजों को मदद मिलने वाली है। इसका मतलब यह है कि तिरुवनंतपुरम में भी 300 से अधिक का स्कोर बन सकता है। पूर्व केरल क्रिकेट एसोसिएशन सचिव और 30 साल बाद तिरुवनंतपुरम में पहले वन-डे मैच के सामान्य संयोजक जयेश जियोगे ने कहा, 'हमने ऐसी विकेट तैयार की है, जिससे बल्लेबाजों को मदद मिलेगी। हम 300 से अधिक रन के स्कोर की उम्मीद कर सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल भारत-न्यूजीलैंड का मैच हुआ था यहां

india vs west indies fifth odi pitch is unknown for certain reasons
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

स्पोर्ट्स हब ने पिछले साल पहले अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी की थी। तब भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मैच खेला गया था। बारिश के कारण यह मैच 8 ओवर का खेला था और ऐसा भी देखने को मिला कि बल्ले पर गेंद धीमे आ रही थी, जिसकी वजह से शॉट खेलने में मुश्किल हो रही थी।

जयेश ने कहा, 'तब बारिश के कारण थोड़ी दिक्कत हुई थी। इस बार हमारे पास तैयारी का पर्याप्त समय रहा क्योंकि धूप रही और गेंद के बल्ले पर आसानी से आने की उम्मीद है।' हालांकि, स्पोर्ट्स हब ने सिर्फ एक प्रथम श्रेणी मैच की मेजबानी की, वह भी 2017-18 में, जिसको देखते हुए यह पता करना मुश्किल है कि पिच कैसा बर्ताव करेगी।

आयोजकों ने कहा कि पिछले सप्ताह स्पोर्ट्स हब पर एक अभ्यास मैच खेला गया और दोनों ही टीमों ने 30 ओवर में 200 से अधिक का स्कोर बनाया। वैसे, बता दें कि तिरुवनंतपुरम में हल्की बारिश के भी आसार है, लेकिन इससे मैच पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed