फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs West Indies Cheteshwar Pujara and Rohit Sharma Lead the Way Against West Indies A

WI(A) vs IND: वेस्टइंडीज ए खिलाफ अभ्यास मैच में पुजारा ने शतक ठोक भारतीय पारी को संभाला

Sun, 18 Aug 2019 10:28 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 18 Aug 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
India vs West Indies Cheteshwar Pujara and Rohit Sharma Lead the Way Against West Indies A
रोहित-पुजारा - फोटो : social Media

चेतेश्वर पुजारा के शतक के साथ रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी के बाद ऋषभ पंत और हनुमा विहारी की सधी हुई साझेदारी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज ए के खिलाफ तीन दिवसीय प्रेक्टिस मैच के पहले दिन पांच विकेट खोकर 297 रन बनाए।

विज्ञापन


इस मैच में सभी 16 खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, लेकिन केवल 11 ही बल्लेबाजी या गेंदबाजी कर सकते हैं। टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे संभाले रहे हैं और उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
विज्ञापन


केएल राहुल अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए, जबकि कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे अंजिक्य रहाणे केवल छह गेंद तक ही क्रीज पर टिक सके। मैच के पहले दिन शनिवार को लंच तक 89 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारा ने जड़ा शतक

टीम इंडिया की सलामी जोड़ी के आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा ने पारी को संभाला। लंच के समय चेतेश्वर पुजारा 16 और वनडे में शानदार फॉर्म के कारण टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले रोहित शर्मा 22 रन पर खेल रहे थे, जिसके बाद दोनों ने अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित शर्मा (68) रन बनाकर आउट हुए वही पुजारा (100) रिटायर हर्ट हो गए।

दोनों के क्रीज से जाने के बाद हनुमा विहारी और ऋषभ पंत ने पारी को आगे बढ़ाते हुए 110 रनों की साझेदारी की जिसके बाद पंत कार्टर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक रवींद्र जडेजा (1) और और हनुमा विहारी 37 रन बनाकर खेल रहे थे। वेस्टइंडीज की तरफ से तेज गेंदबाज जोनाथन कार्टर ने 39 रन देकर तीन और कियोन हार्डिंग ने 32 रन देकर एक और अकीम ने भी 64 रन देकर एक विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed