{"_id":"5bdddc54bdec2269351dc78c","slug":"india-vs-west-indies-andre-russell-ruled-out-of-t20i-series-due-to-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, वेस्टइंडीज का यह हरफनमौला खिलाड़ी टी-20 सीरीज से बाहर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, वेस्टइंडीज का यह हरफनमौला खिलाड़ी टी-20 सीरीज से बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
west indies
टीम इंडिया के खिलाफ खेले जाने वाले तीन मैचों की टी-20 सीरीज से पहले वेस्टइंडीज को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल चोटिल होने की वजह से पूरी सीरीज से बाहर से हो गए हैं। रसेल की जगह शाई होप को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, इससे पहले खबर थी कि वह विमान छूटने के कारण टीम के अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हो पाए, जिसके चलते यह सस्पेंस बना हुआ था कि रसेल पहले टी20 में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइटराइडर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले इस खिलाड़ी की गैरमौजूदगी में वेस्टइंडीज की 13 सदस्यीय टीम ने शाम के अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया। वहीं, वेस्टइंडीज के मीडिया मैनेजर से यहां संवाददाता सम्मेलन में जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'रसेल पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं। हम बाद में आधिकारिक घोषणा करेंगे।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि 30 वर्षीय रसेल अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में नांगरहर टीम से 9 अक्टूबर को खेले थे। उन्हें चोट की वजह से टीम इंडिया के खिलाफ वन-डे टीम में शामिल नहीं किया गया था।
वेस्टइंडीज टीम: कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), फैबियन एलेन, डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर, इविन लुईस, ओबेद मैकॉय, कीमो पॉल, खारी पियरे, कीरोन पोलार्ड, रोवमैन पावेल, दिनेश रामदीन, शाई होप, शेरफाने रदरफोर्ड, ओशाने थॉमस।