फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs west indies: 2nd test, 4th Day

बारिश ने बिगाड़ दिया टीम इंडिया का काम, चौथे दिन जीत से रोका

Wed, 03 Aug 2016 04:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Aug 2016 04:41 AM IST
विज्ञापन
India vs west indies: 2nd test, 4th Day
जमैका टेस्ट के चौथे दिन ही भारत को बड़ी जीत की सुगंध मिल गई थी लेकिन बारिश ने टीम इंडिया का काम बिगाड़ दिया। चौथे दिन बारिश ने लगभग डेढ़ घंटे का खेल बाधित कर दिया लेकिन लंच से पहले 16 ओवर के अंदर ही ताबड़तोड़ 4 विकेट झटक लिए थे और भारत अब जीत से 6 विकेट दूर रह गया था। लेकिन बारिश ने आगे का खेल होने नहीं दिया।
विज्ञापन


LIVE SCORECARD

बारिश के कारण खेल काफी देरी से शुरू हुआ लेकिन लंच तक वेस्टइंडीज ने महज 48 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद का खेल नहीं हो सका जिससे 2 सत्र पूरे बेकार चले गए।
विज्ञापन


भारत को पहली सफलता इशांत शर्मा ने दिलाई। इसके बाद अमित मिश्रा को एक सफलता मिली, फिर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 2 विकेट झटक लिए। इससे मैच पूरी तरह से भारत की पकड़ में आ गया है लेकिन बारिश ने बाधा डाल दी। वेस्टइंडीज को पारी की हार टालने के लिए अभी 256 रन और बनाने होंगे। ओपनर क्रेग ब्रेथवेट ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 500 रन पर उस समय घोषित कर दी जब बारिश ने आगे का खेल होने नहीं दिया। उस समय अजिंक्य रहाणे 108 रन बनाकर खेल रहे थे। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 196 रन बनाए थे। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम 304 रन से पिछड़ी हुई है।


अब कप्तान विराट कोहली की उम्मीद होगी कि टीम के गेंदबाज मैच के चौथे दिन ही खत्म कराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त दिला दें। भारत ने पहला टेस्ट मैच जीत लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed