INDvWI: 24 साल बाद लखनऊ में खेला गया इंटरनेशनल मैच, भारत ने फोड़ा जीत का पटाखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार को तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के नवनिर्मित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया।
इस मुकाबले में टीम इंडिया ने कप्तान रोहित शर्मा के ऐतिहासिक पारी (111 रन) की बदौलत मेहमान टीम वेस्टइंडीज को 71 रन के बड़े अंतर से हराया। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने दिवाली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को जीत का तोहफा दिया।
इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। गौरतलब है कि लखनऊ में 24 साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन हुआ।
इससे पहले साल 1994 में यहां भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच खेला गया था। बता दें कि इस टी-20 मुकाबले की आगाज के साथ भारत रत्न अटल बिहारी स्टेडियम देश का 52वां वेन्यू बन गया, जहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज हुआ।
गौरतलब है कि इस स्टेडियम का नाम पहले इकाना स्टेडियम था, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका नाम बदलकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रख दिया। अगली स्लाइड में जानिए इस स्टेडियम से जुड़ी कुछ खास बातें...
स्टेडियम से जुड़ी खास बातें:
-50 हजार दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम। करीब 30 एकड़ में बना।
-भारत की तीसरा जबकि विश्व का छठा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम।
-5 हजार दो पहिया और 1 हजार कार पार्किंग
-करीब 530 करोड़ की लागत से बना है स्टेडियम
-40 अंतरराष्ट्रीय स्तर के टॉयलेट
-6 फ्लड लाइटें और एलईडी स्क्रीन से सजा है मैदान
-खिलाड़ियों के लिए फाइव स्टार ड्रेसिंग रूम बना है
खिलाड़ियों के लिए विशेष सुविधा
बारिश का नहीं होगा कोई असर
लखनऊ के स्टेडियम की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। अगर बारिश होती भी है तो फैंस को निराश होकर घर नहीं लौटना पड़ेगा बल्कि कुछ ही देर में मैच दोबारा शुरू होते देख सकेंगे। दरअसल, ग्राउंड और दर्शक दीर्घा के बीच करीब 10 फीट चौड़ी जगह छोड़ी गई है, जिससे पानी फौरन निकल जाएगा और 15 मिनट के अंदर ही मैदान को खेल के लिए तैयार किया जा सकेगा।