फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs West Indies 1st test Day 2

कोहली के दोहरे शतक के बाद अश्विन ने भी ठोंक दिया शतक

Sat, 23 Jul 2016 09:30 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 23 Jul 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
India vs West Indies 1st test Day 2
विराट कोहली ने रचा इतिहास - फोटो : PTI
एंटिगा में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दोहरा शतक लगा कर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही वह ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं जिसने कैरिबियाई धरती पर यह आंकड़ा पार किया है।
विज्ञापन

लाइव स्कोरकार्ड

कोहली ने विदेशी जमीन पर दोहरा शतक लगाकर अपने पिछले 169 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा। इसके साथ ही वह विदेशी जमीन पर दोहरा शतक बनाने वाले वो पहले भारतीय कप्तान भी बन गये हैं। इससे पहले विराट कोहली का प्रथम श्रेणी में श्रेष्ठ स्‍कोर 197 रन था। जबकि टेस्ट में उनका श्रेष्‍ठ प्रदर्शन 169 रन था जो उन्होंने दिसंबर 2014 में मेलबर्न किकेट मैदान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।
विज्ञापन


विराट कोहली का विकेट गैब्रिएल ने लिया जब लंच के बाद गेंद बल्‍ले का किनारा लेकर विकेट में चली गई। विराट ने अश्‍विन के साथ पांचवें विकेट पर 168 रन की साझेदारी की। विराट से प्रेरणा पाकर अश्व‌िन (113) ने भी टेस्‍ट मैच में अपना तीसरा शतक जड़ दिया। दिलचस्प तो यह है की उनके तीन शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ ही बने हैं। भारत के लिए अमित मिश्रा ने भी 53 रन की पारी खेली। चायकाल के बाद कोहली ने 8 किकेट पर 566 रन के बाद पारी घोषित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 1 विकेट खोकर 31 रन बना लिए। ओपनर क्रैग ब्राथवेट के साथ नाइटवॉचमैन देवेंद्र बीशू क्रीज पर हैं। भारत के लिए इकलौती सफलता मोहम्मद शमी के नाम रही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed