12:52 PM, 29-Feb-2020
पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है भारत
भारतीय टीम शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। दूसरी ओर श्रीलंका की टीम तीनों मैच हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। भारत ने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन और फिर बांग्लादेश को 18 रन से हराया था। जबकि तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 3 रन से मात दी थी और अब चौथे मैच में श्रीलंका को सात विकेट से रौंदा।
12:48 PM, 29-Feb-2020
राधा यादव बनीं प्लेयर ऑफ द मैच
भारत की ओर से 4 ओवर में 23 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लेने वालीं राधा यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि मैंने बस स्टंप्स टू स्टंप्स गेंद फेंकने की कोशिश की। पूरे टूर्नामेंट में अबतक भारत की गेंदबाजी शानदार रही। हम इसे बरकरार रखना चाहेंगे। राधा के अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ को 2 विकेट मिले। दीप्ति शर्मा, शिखा पांडेय और पूनम यादव को 1-1 सफलताएं मिली।
12:28 PM, 29-Feb-2020
भारत ने आसानी से जीता मैच
भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 14.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे ओपनर शेफाली वर्मा 47 रन बनाकर रनआउट हुईं। वो लगातार दूसरी बार अर्धशतक नहीं बना पाईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर 15 रन बनाकर आउट हुईं। स्मृति मंधाना ने 17 रन बनाए। जेमिमा रॉड्रिग्स (15) और दीप्ति शर्मा (15) नाबाद रहीं।
12:23 PM, 29-Feb-2020
टॉस जीतकर श्रीलंका ने बनाए 113 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई महिलाएं निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर महज 113 रन ही बना सकी। कप्तान चमारी अटापट्टू ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। कविशा दिल्हारी ने 25 रन की पारी खेली। सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। भारत की ओर से राधा यादव ने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए।
12:14 PM, 29-Feb-2020
भारत की सात विकेट से शानदार जीत
सेमीफाइनल से पहले भारत ने अपना आखिरी लीग मुकाबला भी जीत लिया। श्रीलंका को सात विकेट से मात देते हुए भारतीय महिलाओं ने ग्रुप 'ए' में टॉप किया। टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर चुकी है।
12:09 PM, 29-Feb-2020
अर्धशतक से चूकीं शेफाली
बेहतरीन फॉर्म में चल रहीं 16 वर्षीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा आखिरी लीग मैच में अर्धशतक से चूक गईं। 34 गेंदों में 47 रन बनाकर वह रनआउट हुई। इस पारी में शेफाली के बल्ले से सात चौके और एक छक्का निकला। जीत के लिए भारत को 28 रन की दरकार
11:47 AM, 29-Feb-2020
शेफाली वर्मा का ताबड़तोड़ अंदाज इस मैच में भी जारी है। भारत ने एक विकेट खोकर आठ ओवर में 74 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा 45 रन बनाकर खेल रही हैं और हरमनप्रीत कौर 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मंधाना 17 रन बनाकर आउट हुईं।
11:07 AM, 29-Feb-2020
जीत के लिए 114 रन
श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 113 रन बनाए। भारत के सामने जीत के लिए 114 रन का लक्ष्य है।
10:43 AM, 29-Feb-2020
सातवां झटका
सातवां झटका श्रीलंका को अनुष्का के रूप में लगा, राधा ने एक रन पर आउट कर दिया।
16 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 93/7 ।
10:24 AM, 29-Feb-2020
13 ओवर के बाद श्रीलंका ने चार विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। शशिकला 10 और हनसीमा 7 रन बनाकर खेल रही हैं।