फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs sri lanka third odi may last chance for these players

विशाखापट्टनम वन-डेः टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों के लिए हो सकता आखिरी मौका

Sat, 16 Dec 2017 10:09 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sat, 16 Dec 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
india vs sri lanka third odi may last chance for these players
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन वन-डे मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। दोनों टीमों में से जो इस मैच को जीतेगा सीरीज उसकी के नाम होगी। एक तरफ जहां इस मैट में रोहित शर्मा और पूरी टीम की निगाहें इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी, वहीं टीम मैनेजमेंट साउथ अफ्रीका दौरे टीम में नंबर चार पर खेलने वाले खिलाड़ी की तलाश पर होगी। 
विज्ञापन


बीते छह महीनों में टीम ने इस नंबर पर कई खिलाड़ियों कौ मौका दिखा है। इसकी शुरुआत चैंपियंस ट्रॉफी में युवराज सिंह से हुई थी। इसके बाद से टीम मैनेजमेंट ने हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, केएल राहुल, मनीष पांडे और फिर कार्तिक को आजमाया है। लेकिन इनमें से अब तक कोई भी इस जगह पर अपना दावा मजबूती से नहीं ठोका पाया है। 
विज्ञापन


कार्तिक ने खुद इस बात को स्वीकारा है कि टीम मैनेजमेंट इस सीरीज में नंबर 4 पर खेलने वाले बल्लेबाज की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक जैसी सीरीज गुजरी है, उसके मुताबिक इस नंबर पर कोई भी अपना दावा बेहतर तरीके से नहीं ठोक पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः रोहित के तूफान के बाद श्रेयस अय्यर ने बताया, कैसा महसूस कर रहा था

फिलहाल विराट कोहली के टीम में न होने से उनकी जगह में तीन नंबर पर श्रेयस अय्यर खेल रहे हैं। अय्यर पहले मैच में फेल होने के बाद दूसरे वन-डे में 88 रन की तेज तर्रार पारी खेलकर टीम मैनेजमेंट को सोचने पर मजबूर किया है। जानकार मानते हैं कि मोहाली में अपनी शानदार बल्लेबाजी से पांड्या और कार्तिक के साथ रेस में अपनी जगह बना ली है। 
 

श्रेयस अय्यर हैं सबसे मजबूत उम्मीदवार

india vs sri lanka third odi may last chance for these players
श्रेयस अय्यर
पूर्व भारतीय खिलाड़ी प्रवीण आमरे का मानना है कि विदेश पिचों पर खेलने का अनुभव सबसे ज्यादा कार्तिक के पास है और हाल ही में उनका घरेलू सीजन भी जबरदस्त गया है। लेकिन इस बीच मनीष पांडे का ऑस्ट्रेलिया में लगाई गई मैच जीताऊ सेंचुरी को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, वहीं अय्यर ने भी टीम इंडिया 'ए' टीम की तरफ से खेलते हुए अफ्रीका दौरे पर साउथ अफ्रीका 'ए' खिलाफ फाइनल में शतक लगाया था। इस सीरीज में अय्यर अपनी गजब की बल्लेबाज के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुने गए थे। मेरा मानना है अफ्रीका दौरे पर अय्यर 4 नंबर सबसे मजबूत उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed