फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Sri Lanka Team india coach rahul dravid motivational speech on ishan kishan and suryakumar yadav odi debu at Colombo

IND vs SL: ईशान किशन-सूर्यकुमार के वनडे डेब्यू पर द्रविड़ ने दिया शानदार भाषण, देखें दिल छू लेने वाला VIDEO

Sun, 18 Jul 2021 07:32 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 18 Jul 2021 07:32 PM IST
सार

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच आज कोलंबो में खेला जा रहा  है। यह ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव का डेब्यू मैच है। उनके एकदिवसीय डेब्यू मैच को देखते हुए टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने शानदार भाषण दिया। 

विज्ञापन
India vs Sri Lanka Team india coach rahul dravid motivational speech on ishan kishan and suryakumar yadav odi debu at Colombo
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच की कमान शिखर धवन संभाल रहे हैं। वहीं राहुल द्रविड़ को श्रीलंका दौरै पर गई टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया गया है। द्रविड़ के कोच रहते भारतीय टीम इस सीरीज में कैसा प्रदर्शन करेगी उस पर सभी की नजरें हैं। यह मुकाबला ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के लिए खास है। इन दोनों खिलाड़ियों ने इस मैच के जरिए एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू किया है। इस बीच बीसीसीई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें राहुल द्रविड़ ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के डेब्यू पर प्रेरक भाषण देते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में कोच राहूल द्रविड़ ने कहा, यह एक महान उपलब्धि है, आपका परिवार में स्वागत है, यह इनके कठिन परिश्रम का नतीजा है, सिर्फ इन्होंने नहीं बल्कि इनके परिवार ने भी मेहनत और त्याग किया है, इसलिए इनके लिए ये गर्व का समय है। द्रविड़ ने ईशान किशन के बर्थडे की तरफ इशारा करते हुए कहा यह उनके लिए डबल सेलिब्रेशन है। उनके इस भाषण के बाद मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी वीडियो में तालिया बजाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन डेब्यूटेंट ईशान किशन को डेब्यू कैप पहना रहे हैं वहीं भुवनेश्वर कुमार सूर्यकुमार यादव को कैप पहनाते नजर आ रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार को श्रीलंका दौर पर गई टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है। भारत की तरफ से ईशान किशन 235वें और सूर्यकुमार यादव 236वें वनडे क्रिकेटर बने हैं। 









 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed