फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs sri lanka nidahas trophy first t20 match predicted eleven

श्रीलंका को चित करने के लिए इस टीम के साथ मैदान में उतर सकते हैं 'हिटमैन'

Mon, 05 Mar 2018 09:09 PM IST
amarujala.com; presented by- अभिषेक निगम
amarujala.com; presented by- अभिषेक निगम Updated Mon, 05 Mar 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
india vs sri lanka nidahas trophy first t20 match predicted eleven
टीम इंडिया - फोटो : bcci

श्रीलंका में मंगलवार से तीन देशों के बीच टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज निदाहास ट्रॉफी के नाम से शुरू होगी। इस सीरीज का उद्घाटन मुकाबला टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। टीम इंडिया ने अपने दूसरे दर्जे की टीम भेजी है, लेकिन इसके बावजूद 'मेन इन ब्लू' को मैच जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। 

विज्ञापन


टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले पहले मैच में रोहित श्रीलंका को मात देने के लिए इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान संभाल सकते हैं। चलिए गौर करते हैं कि पहले मैच में किसे जगह मिल सकती है:

विज्ञापन

ओपनिंग- रोहित शर्मा और शिखर धवन

india vs sri lanka nidahas trophy first t20 match predicted eleven
शिखर धवन - फोटो : BCCI

टीम इंडिया की ओपनिंग में किसी प्रकार की छेड़छाड़ होने की संभावना नहीं है। कप्तान रोहित शर्मा का हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संपन्न टी20 इंटरनेशनल सीरीज में प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा था। मगर वो कितने खतरनाक हैं, इससे फैंस अच्छी तरह वाकिफ हैं। रोहित शर्मा भी पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करके फॉर्म में लौटने के लिए बेकरार होंगे।

इसके अलावा शिखर धवन भी अपना जलवा दिखाना चाहेंगे और सुनील गावस्कर के उस कथन को साबित करना चाहेंगे कि शतक लगाने से ही उनकी जगह टीम में पक्की रहेगी। शिखर धवन अच्छी लय में हैं और वह इसे बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।

मिडिल ऑर्डर- सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक और मनीष पांडे

india vs sri lanka nidahas trophy first t20 match predicted eleven
टीम इंडिया - फोटो : bcci

टीम इंडिया का अनुभवी मध्यक्रम विराट कोहली और एमएस धोनी रेस्ट पर हैं। ऐसे में टीम इंडिया में धमाकेदार वापसी करने वाले सुरेश रैना के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। रैना ने दक्षिण अफ्रीका में अच्छा प्रदर्शन किया और वह इसे श्रीलंका में भी जारी रखते हुए राष्ट्रीय वन-डे टीम में जगह पक्की करना चाहेंगे।

मनीष पांडे ने दक्षिण अफ्रीका में एक मैच विजयी पारी खेली थी। अब वह श्रीलंका में भी धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। पांडे पर टीम इंडिया काफी निर्भर रहेगी क्योंकि वह आक्रामक और डिफेंसिव दोनों ही तरीकों से खेलने में सक्षम हैं।

दिनेश कार्तिक के पास भी अपनी उपयोगिता साबित करने का अच्छा मौका है। कार्तिक को हाल ही में आईपीएल-11 के लिए केकेआर ने कप्तान बनाया है। वह इस उत्साह का जश्न निदाहास ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके मनाना चाहेंगे।

विज्ञापन

पिंच हिटर- ऋषभ पंत और अक्षर पटेल

india vs sri lanka nidahas trophy first t20 match predicted eleven
ऋषभ पंत

युवा ऋषभ पंत ने पहले ही अपने इरादे दर्शा दिए हैं कि वह इस सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करके सीनियर टीम में अपनी जगह स्थायी करने की कोशिश करेंगे। श्रीलंका के खिलाफ वह बल्ले और विकेटकीपर ग्लव्स से अपना धमाल दिखाने के लिए बेकरार होंगे।

अक्षर पटेल एक बेहतरीन ऑलराउंडर बनकर टीम के लिए ट्रंप कार्ड बनने की कोशिश करेंगे। अक्षर पटेल में बड़े शॉट लगाने की काबिलियत है और वह समय पर विकेट निकालने में भी माहिर हैं। रोहित शर्मा के लिए अक्षर पटेल एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन सकते हैं।

गेंदबाज- युजवेंद्र चहल, जयदेव उनाडकट, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर

india vs sri lanka nidahas trophy first t20 match predicted eleven
टीम इंडिया - फोटो : bcci

टीम इंडिया में स्पिन की जिम्मेदारी युजवेंद्र चहल के कंधों पर होगी। चहल ने दक्षिण अफ्रीका में बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसे वह श्रीलंका में भी जारी रखने की कोशिश करेंगे। 

तेज गेंदबाजों में जयदेव उनाडकट आक्रमण के अगुआ हो सकते हैं। मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर उनका साथ निभाते हुए टीम इंडिया को विजेता बनाने की कोशिश करेंगे।

नोट: यह हमारा परिस्थितियों को देखते हुए एक आकलन भर है। टीम इंडिया की अंतिम एकादश का पता टॉस के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed