{"_id":"609f6f388ebc3ee1c270ab15","slug":"india-vs-sri-lanka-may-be-postpone-series-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंता: भारत के श्रीलंका दौरे पर कोरोना का साया, फिर टल सकती है जुलाई में होने वाली सीरीज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चिंता: भारत के श्रीलंका दौरे पर कोरोना का साया, फिर टल सकती है जुलाई में होने वाली सीरीज
Sat, 15 May 2021 12:33 PM IST
प्रशांत कुमार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 15 May 2021 12:33 PM IST
सार
बता दें कि पिछले साल ही भारत और श्रीलंका के बीच वनडे और टी-20 सीरीज होने वाली थी, लेकिन दोनों देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए इसे जुलाई 2021 में शिफ्ट किया गया था। इस बार भी संक्रमण विकराल रूप धारण किए हुए हैं। ऐसे मेंआशंका है कि सीरीज नहीं होगी
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-श्रीलंका के बीच होने वाली सीरीज पर इस बार भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। जुलाई में भारत बनाम श्रीलंका के बीच 6 मैच होने वाले हैं, इसमें तीन वनडे और तीन टी-20 शामिल है, लेकिन श्रीलंका में कोरोना की तेज रफ्तार को देखते हुए इस बार भी मैचों को आगे के लिए टाला जा सकता है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड भी भारत के इस दौरे को लेकर चिंतित है।पिछले एक सप्ताह में श्रीलंका में 16 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, वहीं 145 से अधिक मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
पिछले साल जून में होनी थी सीरीज
गौरतलब है कि भारत समेत पूरी दुनिया कोरोना महामारी की दूसरी चपेट में है। भारत में रोजना कोरोना संक्रमण के लाखों नए मामले आ रहे हैं, वहीं हजारों लोगों की जान जा रही हैं। दूसरी तरफ श्रीलंका में भी कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। यहां भी कोरोना से सैकड़ों मौतें हो रही हैं। पिछले साल जून में इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच 3 वनडे और इतने ही टी-20 मैच खेले जाने थे, लेकिन कोरोना के कारण इसे स्थगित कर इस साल जुलाई में तिथि तय की गई थी, लेकिन कोरोना से बिगड़े हालात को देखते हुए इस बार भी सीरीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन
बीसीसीआई श्रीलंका दौरे पर बी टीम को भेजेगी
श्रीलंका में बढ़ते कोरोना मामले पर श्रीलंका बोर्ड के सीईओ एश्ले डि सिल्वा ने कहा कि कोरोना संक्रमण एक बड़ी चिंता है। हालांकि बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि कोरोना के दौरान सफलता पूर्वक इंग्लैंड और बाकी टीमों की मेजबानी की थी। हमें भरोसा है कि इस दौरान भारत की भी मेजबानी करने में सक्षम होंगे। वहीं दूसरी ओर बीसीसीआई श्रीलंका दौरे पर बी टीम भेजने का फैसला किया है। बीसीसीआई के मुताबिक इस दौरान टीम के मुख्य खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर रहेंगे। श्रीलंका दौरे में विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन