फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Sri Lanka Ishan Kishan creats history in 1st ODI match at Colombo and Equals Robin Uthappa

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू वनडे में ईशान किशन ने रचा कीर्तिमान, उथप्पा के इस रिकॉर्ड को किया बराबर

Sun, 18 Jul 2021 10:27 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 18 Jul 2021 10:27 PM IST
सार

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज ईशान किशन ने नया कीर्तिमान रचते हुए रॉबिन उथप्पा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 18 जुलाई को श्रीलंका के विरुद्ध मैच में उन्होंने अपने एकदिवीय करियर की शुरूआत की। 

विज्ञापन
India vs Sri Lanka Ishan Kishan creats history in 1st ODI match at Colombo and Equals Robin Uthappa
ईशान किशन - फोटो : twitter@bcci

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पहला मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने मेजबान श्रीलंका को 7 विकेट से रौंद दिया।शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम पहले वनडे में जीत दर्ज करने में सफल रही। श्रीलंका दौरे पर सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज खेलने गई टीम इंडिया का कप्तान शिखर धवन को बनाया गया है। दूसरी तरफ यह वनडे मैच डेब्यूटेंट ईशान किशन के लिए भी खास रहा। उन्होंने अपने एकदिवसीय करियर का आगाज करते हुए इस मैच में कीर्तिमान रच रॉबिन उथप्पा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 

विज्ञापन


दरअसल भारत की तरफ से सबसे पहले डेब्यू वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 50 या उससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड रॉबिन उथप्पा के नाम था। उथप्पा ने 15 अप्रैल 2006 को इंदौर में इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू वनडे मैच में 86 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद 14 सितंबर 2007 को उन्होंने अपने दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ डरबन में 50 रन बनाए थे। हालांकि उथप्पा ने अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ डरबन में खेला था। लेकिन इस मैच में उन्होंने बल्लेबाजी नहीं की। 
विज्ञापन



वहीं ईशान किशन ने अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच 14 मार्च 2021 को अहमाबाद में खेला था। इस मैच उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 56 रन बनाए थे। इसके बाद ईशान किशन ने 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया। इस मैच में उन्होंने आतिशी पारी खेलते हुए 42 गेदों पर 59 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान ईशान किशन ने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed