फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs sri lanka first test second day kolkata eden gardens live score

INDvSL: बारिश की बाधा के बीच दूसरे दिन का खेल समाप्त, टीम इंडिया का स्कोर 74/5

Fri, 17 Nov 2017 05:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 17 Nov 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
india vs sri lanka first test second day kolkata eden gardens live score
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : bcci

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल भी बारिश की भेंट चढ़ गया। दूसरे दिन महज 21 ओवर का खेल ही हो सका। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से मैदान में पानी भर गया और आगे खेल संभव नहीं होता देख अंपायरों ने दोपहर ढाई बजे स्टंप्स की घोषणा कर दी। पहले दिन जहां महज 11.5 ओवर फेंके गए वहीं दूसरे दिन भी 21 ओवर का खेल ही हो सका। टीम इं‌डिया की ओर से चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे दिन कुछ आकर्षक शॉट लगाए। 

विज्ञापन


टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 32.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 74 रन बना लिए हैं। ऋद्धिमान साहा 6* और चेतेश्वर पुजारा 47* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 
विज्ञापन


पुजारा ने 102 गेंदों में 9 चौको की मदद से नाबाद 47 रन बनाए और वो श्रीलंकाई टीम के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। श्रीलंका की तरफ से सुरंगा लकमल ने तीन जबकि दासुन शनाका ने दो विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: विराट कोहली का 0 पर आउट होना टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी, जानिए ऐसा है रिकॉर्ड 

मेजबान टीम ने शुक्रवार को अपनी पारी 11.5 ओवर में तीन विकेट पर 17 रन से आगे बढ़ाई। दूसरे दिन भी श्रीलंकाई गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की, जिसका दबाव भारतीय बल्लेबाजों पर स्पष्ट दिखा। बहरहाल, चुनौतियों का सामना करते हुए पहले आधे घंटे क्रीज पर बिता चुके अजिंक्य रहाणे (4), ने दासुन शनाका की ऑफस्टंप के बाहर जाती गेंद पर बल्ला अड़ाया और विकेटकीपर डिकवेला को आसान कैच थमाकर पवेलियन लौटे।

टीम इंडिया के शीर्ष चार बल्लेबाज सिर्फ 30 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे। इसके बाद पुजारा ने रविचंद्रन अश्विन (4) के साथ पांचवें विकेट के लिए 20 रन जोड़े। लगा अह जोड़ी कमाल करेगी, लेकिन तभी अश्विन ने शनाका की धीमी गति गेंद पर पॉइंट में करुनारत्ने को आसान कैच थमा दिया।

इससे पहले श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चंडीमल ने गुरुवार को महत्वपूर्ण टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने मेजबान टीम को पारी की पहली ही गेंद पर तगड़ा झटका दिया। उन्होंने ओपनर केएल राहुल को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों कैच आउट कराया।


ये भी पढ़ें: विराट कोहली जब धोनी के पक्ष में खड़े हुए तो गांगुली ने दिया यह बयान

इसके बाद लकमल ने शिखर धवन (8) को अपना दूसरा शिकार बनाया। धवन ने ऑफस्टंप के जरा सी बाहर की गेंद पर बल्ला अड़ाने की कोशिश की। गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी भाग पर लगकर स्टंप ले उड़ी। लकमल ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को खाता भी नहीं खोलने दिया और LBW आउट किया। 

उल्लेखनीय है कि लकमल ने बिना रन खर्च किए तीन विकेट झटके थे। वह टेस्ट पारी में बिना रन दिए तीन विकेट हासिल करने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले टेस्ट पारी में बिना रन दिए तीन विकेट चटकाने का कारनामा ऑस्ट्रेलिया के रिची बेनो ने भारत के ही खिलाफ 1959 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में किया था। तब उन्होंने 3।4 ओवर में बिना रन दिए तीन विकेट चटकाते हुए मेजबान टीम को 135 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।

बारिश और खराब रोशनी की वजह से पहले दिन का खेल कई बार रुका और जल्द ही महज 11.5 ओवर के बाद स्टंप्स की घोषणा कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed