ईडन गार्डन में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए। इस तरह टेस्ट मैचों में विराट कोहली अब छह बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। बारिश से बाधित टेस्ट मैच के पहले दिन महज 11. 5 ओवरों का ही खेल हो सका। भारत ने इस दौरान मात्र 17 रन बनाए और अपने 3 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। इनमें कप्तान विराट कोहली का अहम विकेट भी शामिल है।
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : twitter
विराट कोहली का 0 पर आउट होना टीम इंडिया के लिए एक तरह से खतरे की घंटी है। विराट कोहली कोलकाता से पहले टेस्ट में जब पांच बार शून्य आउट हुए तब टीम इंडिया का रिकॉर्ड का काफी खराब रहा। कोहली के पांच बार शून्य पर आउट होने के दौरान टीम इंडिया तीन बार मैच हार गई। एक बार मैच ड्रा रहा। एक में उसे जीत मिली।
3 of 7
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
सबसे पहली बार 28 जून 2011 को विराट कोहली टेस्ट में 0 पर आउट हुए। वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रिजटाउन में तब विराट खाता भी नहीं खोल सके थे। यह मैच ड्रा हुआ था।
मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 दिसंबर 2011 को विराट कोहली टेस्ट करियर में दूसरी बार 0 पर आउट हुए। इस मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।
लार्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 17 जुलाई 2014 को विराट कोहली का टेस्ट में तीसरा डक आया। इंग्लैंड का यह दौरा विराट के लिए काफी निराशाजनक रहा। एंडरसन ने कोहली को काफी परेशान किया। टीम इंडिया हालांकि इस मैच को जीतने में कामयाब रही थी।