फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs sri lanka first test first day galle international stadium live

SLvIND पहला टेस्ट: पहले दिन का खेल खत्म, मजबूत हुई भारत की पकड़ 3 विकेट पर बनाए 399 रन

Wed, 26 Jul 2017 09:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 26 Jul 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
india vs sri lanka first test first day galle international stadium live
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : twitter

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (190) ने श्रीलंका के खिलाफ गाले मैदान में कैरियर का सर्वश्रेष्ठ पारी खेली जरूर लेकिन वह दोहरे शतक से चूक गए। शिखर की इस लाजवाब पारी और चेतेश्वर पुजारा के नाबाद 144 रन की बदौलत भारतने सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन तीन विकेट पर 399 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। शिखर को श्रीलंका दौरे के लिए पहले टीम में शामिल नहीं किया गया था।  ओपनर मुरली विजय के अपनी चोट से न उबर पाने के कारण शिखर को टीम में मौका मिला और इस मौके का उन्होंने दोनों हाथों से भरपूर फायदा उठाया। शिखर का दुर्भाग्य रहा कि वह अपने पहले दोहरे शतक से 10 रन दूर रह गए।

विज्ञापन


दिल्ली के शिखर ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 253 रन की शानदार साझेदारी की। पुजारा ने अपने कैरियर का 12वां शतक बनाया जबकि शिखर का ओवर ऑल यह पांचवां शतक था। दोनों के बीच जबरदस्त साझेदारी ने भारत को दिन की समाप्ति तक बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। पुजारा के साथ दिन के खेल की समाप्ति तक अजिंक्य रहाणे 94 गेंदों में एक चौके की मदद से 39 रन बनाकर क्रीज पर थे। पुजारा ने 173 गेंद में अपना 12वां टेस्ट शतक पूरा किया। यह पुजारा के टेस्ट करियर का विदेशी सरजमीं पर बनाया तीसरा शतक है। इन तीन शतकों में से पुजारा ने दो श्रीलंका और 1 दक्षिण अफ्रीका में जड़ा है। इसके अलावा 9 शतक उन्होंने भारतीय सरजमीं पर बनाए हैं।  2015 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ पुजारा ने नाबाद 145 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन


ओपनर अभिनव मुकुंद (12) और कप्तान विराट कोहली तीन रन बनाकर आउट हुए। भारत की पारी के तीनों विकेट नुवान प्रदीप ने 18 ओवर में 64 रन देकर लिए। सलामी बल्लेबाज शिखर ने अपनी सार्थकता और चयन दोनों साबित की। शिखर को नुवान प्रदीप ने एंजेलो मैथ्यूज के हाथों कैच कराकर उन्हें दोहरे शतक से वंचित कर दिया। धवन ने इसी मैदान पर अपना आखिरी टेस्ट शतक बनाया था। उन्होंने भारत के आखिरी श्रीलंका दौरे में वर्ष 2015 में 12 अगस्त को मैच में 134 रनों की पारी खेली थी। शिखर ने 2015 के उस टेस्ट के दो साल बाद जाकर अपना पांचवां शतक बनाया है। इन दो वर्षों के बीच उन्होंने सिर्फ  एक अर्धशतक बनाया था जो जुलाई 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ  नॉर्थ साउंड में 84 रन के रूप में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 90 ओवर में तीन विकेट खोकर 399 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 144* और अजिंक्य रहाणे 39* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। भारत ने पहले दिन के खत्म  होने तक टीम इंडिया की पकड़ मजबूत कर ली है। यहां से भारत के लिए हार मुश्किल ही नजर आ रही है। शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी  करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर अभिनव मुकुंद (12) प्रदीप की गेंद पर विकेटकीपर डिकवेला को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद धवन ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 253 रन की साझेदारी करके श्रीलंका के हौसले पस्त कर दिए। धवन ने पहले 110 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इसके बाद 147 गेंदों में 24 चौको की मदद 150 रन पूरे किए। उन्होंने गुनाथिलाका द्वारा किए पारी के 47 ओवर की दूसरी गेंद पर लांगऑन की दिशा में शॉट खेलकर 150 रन पूरे किए। 

भारतीय टीम की तरफ से ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने टेस्ट डेब्यू किया है। हार्दिक पांड्या को कप्तान विराट कोहली ने अभ्यास सत्र के दौरान टेस्ट कैप भेंट की। पांड्या भारत की तरफ से टेस्ट में डेब्यू करने वाले 289वें खिलाड़ी बने। उनसे पहले कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे मैच में टेस्ट डेब्यू किया था।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

भारत : शिखर धवन, अभिनव मुकुंद, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव


श्रीलंका : उपुल थरंगा, दिमुथ करुनारात्ने, कुसल मेंडिस, दनुश्का गुनाथिलाका, एंजेलो मैथ्यूज, असेला गुनारात्ने, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दिलरुवान परेरा, रंगना हेराथ (कप्तान), नुवान प्रदीप और लहिरू कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed