फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs sri lanka first t20i match of tri series nidahas trophy colombo live updates

INDvSL T20I: श्रीलंका ने मनाया आजादी का जश्न, टीम इंडिया को 5 विकेट से हराया

Tue, 06 Mar 2018 10:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
india vs sri lanka first t20i match of tri series nidahas trophy colombo live updates
कुसल परेरा

कुसल परेरा (66) की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत श्रीलंका ने मंगलवार को निदाहास ट्रॉफी टी20 ट्राई सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 174 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 9 गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। थिसारा परेरा ने विजयी चौका जमाया।

विज्ञापन


श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल परेरा ने 37 गेंदों में 6 चौको और चार छक्को की मदद से 66 रन बनाए और उन्हें पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। अब निदाहास ट्रॉफी का दूसरा मैच गुरुवार को टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन


श्रीलंका के लिए यह जीत आंकड़ों के लिहाज से भी खास बन गई। मेजबान टीम ने टीम इंडिया के खिलाफ 15वें टी20 इंटरनेशनल मैच में पांचवीं जीत दर्ज की। इसके अलावा प्रेमदासा स्टेडियम में टीम इंडिया की आठ मैचों में यह दूसरी हार रही।  वहीं, श्रीलंका ने अपने रिकॉर्ड में सुधार किया है। श्रीलंका ने इस मैदान पर 15वें मैच में तीसरी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


175 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। कुसल मेंडिस (11) जल्दी पवेलियन लौटे। वॉशिंगटन सुंदर ने उन्हें शिखर धवन के हाथों कैच आउट कराया। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद कुसल परेरा और दनुश्का गुनाथिलाका (19) ने केवल 21 गेंदों में 58 रन की साझेदारी करके श्रीलंका की जोरदार वापसी कराई।

जयदेव उनाडकट ने मिड ऑफ पर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराकर गुनाथिलाका की पारी का अंत किया और इस खतरनाक साझेदारी को तोड़ा। यहां से परेरा ने कप्तान दिनेश चंडीमल (14) के साथ 28 रन की साझेदारी की। कुसल परेरा ने विजय शंकर द्वारा किए पारी के 8वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का आठवां अर्धशतक जमाया। उन्होंने केवल 22 गेंदों में 5 चौको और तीन छक्को की मदद से पचासा पूरा किया। टीम इंडिया के खिलाफ परेरा ने दूसरी हाफ सेंचुरी जमाई। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने तभी चंडीमल को क्लीन बोल्ड करके टीम इंडिया की वापसी कराई।

फिर कुसल परेरा (66) ने उपुल थरंगा के साथ चौथे विकेट के लिए 29 रन जोड़े। श्रीलंका तब जीत के करीब पहुंच चुकी थी, क्योंकि गेंद और रन में ज्यादा अंतर नहीं बचा था। मगर 13वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने परेरा को विकेटकीपर कार्तिक के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया को सबसे बड़ी सफलता दिलाई। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 37 गेंदों में 6 चौको और चार छक्को की मदद से 66 रन बनाए। इसके बाद चहल ने उपुल थरंगा (17) को क्लीन बोल्ड करके श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया।

फिर थिसारा परेरा (22*) और दासुन शनाका (15*) ने पांचवें विकेट के लिए 39 रन की अविजित साझेदारी करके श्रीलंका की जीत पर मुहर लगाई। टीम इंडिया की ओर से युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन ने दो-दो जबकि जयदेव उनाडकट ने एक विकेट लिया।

'गब्बर' ने खेली धमाकेदार पारी, अन्य बल्लेबाजों का साथ पाने को तरसे

india vs sri lanka first t20i match of tri series nidahas trophy colombo live updates
शिखर धवन - फोटो : File
इससे पहले शिखर धवन (90) के करियर के सर्वश्रेष्ठ स्कोर की बदौलत टीम इंडिया ने मंगलवार को निदाहास ट्रॉफी के पहले मैच में श्रीलंका के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 174 रन बनाए। दिनेश कार्तिक 13* रन बनाकर नाबाद रहे।

श्रीलंका का टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला पारी के पहले ही ओवर में सही साबित होता दिखा। दुश्मंथा चमीरा की गेंद पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। जीवन मेंडिस ने मिड ऑफ पर पीछे दौड़ लगाते हुए सनसनीखेज कैच लपका। अगले ओवर में सुरेश रैना (1) भी पवेलियन लौट गए। रैना का विकेट बेहद शर्मनाक रहा। नुवान प्रदीप की फुलटॉस गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए। 

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद टीम इंडिया को धवन और मनीष पांडे (37) ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को 100 रन के पार लगाया। जीवन मेंडिस ने पांडे को गुनाथिलाका के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। पांडे ने 35 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाए। शिखर धवन ने अकिला धनंजय द्वारा किए पारी के 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका जमाकर अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पांचवां अर्धशतक जमाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 30 गेंदों में 5 चौको और 2 छक्को की मदद से पचासा पूरा किया। श्रीलंका के खिलाफ धवन ने टी20 इंटरनेशनल करियर में दूसरी हाफ सेंचुरी जमाई।

हालांकि, शिखर धवन ने अपनी धमाकेदार पारी जारी रखी और अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों में 6 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 90 रन बनाए। गुनाथिलाका ने परेरा के हाथों कैच आउट कराकर धवन की पारी का अंत किया। श्रीलंका की तरफ से दनुश्का गुनाथिलाका, जीवन मेंडिस, दुश्मंथा चमीरा और नुवान प्रदीप को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल ने मंगलवार को निदाहास ट्रॉफी के उद्घाटन मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। युवा विजय शंकर टीम इंडिया की तरफ से डेब्यू कर रहे हैं।

बता दें कि निदाहास ट्रॉफी श्रीलंका की आजादी के 70 साल पूरे होने के जश्न में आयोजित की जा रही है। इस सीरीज में कुल तीन टीमें हिस्सा ले रही हैं। श्रीलंका और टीम इंडिया के अलावा बांग्लादेश की टीम इस सीरीज का हिस्सा है।


टीमें:


टीम इंडिया : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनाडकट और युजवेंद्र चहल।


श्रीलंका: उपुल थरंगा, दनुश्का गुनाथिलाका, कुसल मेंडिस, दिनेश चंडीमल (कप्तान/विकेटकीपर), कुसल परेरा, दासुन शनाका, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, अकिला धनंजय, दुश्मंथा चमीरा और नुवान प्रदीप।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed