फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs sri lanka first t20i at barabati stadium ticket sales irregularities

टीम इंडिया-श्रीलंका के बीच पहले T20 इंटरनेशनल मैच से पहले फैंस ने की तोड़फोड़

Tue, 19 Dec 2017 01:41 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Tue, 19 Dec 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
india vs sri lanka first t20i at barabati stadium ticket sales irregularities
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच वन-डे सीरीज खत्म होने के बाद अब टी20 इंटरनेशनल सीरीज का घमासान शुरू होगा। मेजबान टीम ने पहले टेस्ट और फिर वन-डे सीरीज में श्रीलंका को मात दी। अब उसका इरादा टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीतकर साल का शाही अंत करने का होगा। पहला टी20 इंटरनेशनल मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में 20 दिसंबर को खेला जाएगा। 

विज्ञापन


हालांकि, पहले टी20 इंटरनेशनल से पूर्व क्रिकेट फैंस को जोरदार झटका लगा है। क्रिकेट फैंस को टिकट नहीं मिल रहे हैं। टिकटों की बिक्री में अनियमितताओं की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन (ओसीए) ने घोषणा की थी कि गैलरी के टिकट शनिवार और रविवार को बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। फिर अधिकारियों ने काफी देर से टिकटों के काउंटर पर ये जानकारी भेजी कि टिकट उपलब्ध नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने ऐसे की तोड़फोड़

india vs sri lanka first t20i at barabati stadium ticket sales irregularities
तिरुवनंतपुरम क्रिकेट स्टेडियम

टिकट अनुपलब्धता की खबर मिलते ही फैंस आगबबूला हुए और उन्होंने तोड़फोड़ कर दी। कुछ लोगों ने बैरिकेड तोड़ दिए तो कुछ ने टिकट काउंटर्स पर पत्थर फेंके। पुलिस ने आकर स्थिति अपने काबू में की।

कटक के असुरेश्वर के दीपक सामल ने दो दिन टिकट खरीदने का प्रयास किया, लेकिन उनके हाथ निराशा लगी। इंडियन एक्सप्रेस ने दीपक के हवाले से कहा, 'ओसीए प्रशासकों ने 16 और 17 दिसंबर को टिकट बेचने का फैसला कियाथा। फिर क्यों उन्होंने फैसला बदला और पहले ही दिन सभी टिकट बेच दिए? काउंटर से टिकट नहीं मिले तो मैंने ब्लैक में 2000 रुपए में टिकट खरीदा, जिसकी असली कीमत 600 रुपए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed