{"_id":"5a3e5aa84f1c1b0a788b47eb","slug":"india-vs-sri-lanka-3rd-t20i-match-preview-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvSL तीसरा टी20: आज श्रीलंका का क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी रोहित ब्रीगेड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSL तीसरा टी20: आज श्रीलंका का क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी रोहित ब्रीगेड
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
team india
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच रविवार को मुंबई में खेला जाएगा। सीरीज में टीम इंडिया पहले ही 2-0 से अजय बढत बना ली है। रविवार को खेले जाने वाले मैच में टीम इंडिया श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, लगातार दो टी-20 में मिली हार के बाद श्रीलंका लाज बचाने के लिए आखिरी मैच को जीतने की पूरी कोशिश करेगी।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि श्रीलंका के खिलाफ कटक में खेले गए पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 93 रनों से करारी शिकस्त दी। वहीं, इंदौर में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका 88 रनों से जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली। पहले टी-20 में कप्तान रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन एमएस धोनी नाबाद 39 और केएल राहुल (61) ने शानदार बल्लेबाजी की। जबकि युवा गेंदबाज चहल ने बेहतरीन गेंदबाज की। उन्होंने 4 ओवर ने 23 रन देकर 4 विकेट झटके। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 87 रन पर ही ऑलआउट कर दी।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे टी-20 में कप्तान रोहित शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने टीम इंडिया को सीरीज में 2-0 से बढत दिला दी। रोहित मात्र 43 गेंदों में 118 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं, केएल राहुल ने शतक से चूकते हुए 89 रव बनाए, जबकि युवा गेंदबाज चहल ने एक बार फिर कमाल कर दी। इस मैच में भी चहल 52 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इस मैच में कई रिकॉर्ड भी बने।
विज्ञापन
पढ़ेंः- लगातार दो टी-20 में 4-4 विकेट लेकर चहल के नाम ये बड़े रिकॉर्ड दर्ज, इनको छोड़ा पीछे
बता दें कि जिस तरह से कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला और चहल की गेंदबाजी से टीम इंडिया आखिरी मैच को पूरी उम्मीद के साथ जीतने की कोशिश करेगी। आखिरी मैच में टीम इंडिया में हो सकता है तो एक बदलाव किया जाए। कुलदीप यादव को रेस्ट देकर हो सकता है कि वॉशिंगटन सुंदर खिलाया जाए। हालांकि आखिरी मैच में चयनकर्ताओं की नजरें सौराष्ट्र के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट पर भी रहेंगी, जो आशीष नेहरा के संन्यास के बाद उनकी जगह ले सकते हैं। उनादकट ने पिछले मैच में 1 विकेट झटके थे।
वहीं, इस बीच श्रीलंका को करारा झटका लगा, जब एंजेलो मैथ्यूज मांसपेशी में खिंचाव के कारण टीम से बाहर हो गए। उनकी गैरमौजूदगी में उपुल थरंगा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेनी होगी। गेंदबाजों की बात करें तो पिछले मैच में नुवान प्रदीप, थिसारा परेरा काफी महंगे साबित हुए ।
संभावित टीम:-
टीम इंडिया:- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव/वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट/बासिल थंपी।
श्रीलंका:- थिसारा परेरा (कप्तान), उपुल थरंगा, कुसल परेरा, निरोशन डिकवेला, असेला गुणरत्ने, सदीरा समरविक्रमा, दासुन शनाका/विश्वा फर्नांडो, चतुरंगा डिसिल्वा/सचित पतिराना, धनंजय डिसिल्वा, नुवान प्रदीप, दुष्मंता चमीरा।