फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Sri Lanka 3rd ODI Key Highlights Records Virat Kohli, Shubman Gill, Siraj Records News in Hindi

IND vs SL: भारत ने 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, वनडे में सबसे बड़ी जीत दर्ज की, श्रीलंका को 317 रन से हराया

Mon, 16 Jan 2023 08:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 16 Jan 2023 08:30 AM IST
सार

India vs Sri Lanka (IND vs SL) 3rd ODI: भारत ने श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप भी कर दिया। भारत ने पहला वनडे 67 रन और दूसरा वनडे चार विकेट से जीता था। चौथी बार टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया है।

विज्ञापन
India vs Sri Lanka 3rd ODI Key Highlights Records Virat Kohli, Shubman Gill, Siraj Records News in Hindi
भारत बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में श्रीलंका को 317 रन से हरा दिया। यह रनों के अंतर से वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था। उन्होंने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था। वहीं, भारतीय टीम का पिछला रिकॉर्ड 257 रन से जीत का था, जो उन्होंने 2007 में बरमूडा के खिलाफ हासिल की थी। शानदार शतक जड़ने वाले विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में दो शतक की बदौलत 283 रन बनाए। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।
विज्ञापन


 

India vs Sri Lanka 3rd ODI Key Highlights Records Virat Kohli, Shubman Gill, Siraj Records News in Hindi
रनों के अंतर से भारत की जीत वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है - फोटो : अमर उजाला
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 390 रन बनाए थे। शुभमन गिल ने 116 रन और विराट कोहली ने 166 रन की नाबाद पारी खेली थी। जवाब में श्रीलंका की टीम ने 22 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 73 रन बनाए। अशेन बंडारा चोटिल होने की वजह से मैदान पर नहीं आ सके। इस तरह टीम इंडिया ने 317 रन से जीत दर्ज की। 

image
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने चौथी बार श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया

भारत ने श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप भी कर दिया। भारत ने पहला वनडे 67 रन और दूसरा वनडे चार विकेट से जीता था। चौथी बार टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले 1982/83 में भारतीय टीम ने श्रीलंका को तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया था। इसके बाद 2014/15 में श्रीलंका के भारत दौरे पर पांच मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 5-0 से जीत हासिल की थी। वहीं, 2017 में भी पांच मैचों की वनडे सीरीज को भारत ने 5-0 से अपने नाम किया था। 

image
विज्ञापन

शुभमन-रोहित ने दिलाई शानदार शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 92 गेंदों में 95 रन जोड़े। रोहित अर्धशतक से चूक गए। वह 49 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में कैप्टन ने दो चौके और तीन छक्के लगाए। इसके बाद शुभमन ने कोहली के साथ मिलकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 110 गेंदों में 131 रन की साझेदारी निभाई। 
 
वनडे में भारत के हाईएस्ट टोटल
स्कोर खिलाफ मैदान साल
418/5 वेस्टइंडीज इंदौर 2011
414/7 श्रीलंका राजकोट 2009
413/5 बरमूडा पोर्ट ऑफ स्पेन 2007
409/8 बांग्लादेश चटगांव 2022
404/5 श्रीलंका ईडन गार्डेंस 2014
401/3 दक्षिण अफ्रीका ग्वालियर 2010
392/4 न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च 2009
392/4 श्रीलंका मोहाली 2017
390/5 श्रीलंका तिरुवनंतपुरम 2023

शुभमन ने वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ा

शुभमन गिल ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 89 गेंदों पर वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ा। यह भारत में उनका पहला अंतरराष्ट्रीय शतक रहा। इससे पहले शुभमन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ उसके घर में शतक लगाया था। शुभमन-कोहली की साझेदारी को कसुन रजिता ने तोड़ा। उन्होंने शुभमन को क्लीन बोल्ड किया। युवा ओपनर ने 97 गेंदों पर 116 रन की पारी खेली। अपनी पारी में शुभमन ने 14 चौके और दो छक्के लगाए। 

image

कोहली ने जड़ा शानदार शतक

इसके बाद कोहली ने श्रेयस अय्यर के मिलकर टीम इंडिया की पारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 71 गेंदों पर 108 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच कोहली ने 85 गेंदों में शतक जड़ दिया। यह उनके वनडे करियर का 46वां शतक रहा। वनडे में सबसे ज्यादा शतक के मामले में अब कोहली सचिन तेंदुलकर से सिर्फ तीन शतक पीछे हैं। सचिन के नाम इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड है। उन्होंने 49 शतक लगाए थे। कोहली का यह 74वां अंतरराष्ट्रीय शतक रहा। इस मामले में भी वह बस सचिन से पीछे हैं। 

image

सचिन के नाम 100 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं। वहीं, इस सीरीज का दूसरा शतक रहा। सीरीज के पहले वनडे में कोहली ने 113 रन बनाए थे। पिछली चार वनडे पारियों में यह उनका तीसरा शतक रहा। इस सीरीज से पहले बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे में भी कोहली ने 113 रन की पारी खेली थी। शतक लगाने के बाद कोहली और आक्रामक हो गए। उन्होंने श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। श्रेयस के रूप में टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा। वह 32 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस को लाहिरू ने आउट किया।

image

राहुल और सूर्यकुमार कुछ खास नहीं कर सके

केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर सके। राहुल छह गेंदों में सात रन और सूर्या चार गेंदों में चार रन बनाकर आउट हुए। कोहली ने 106 गेंदों में 150 रन पूरे किए। वह वनडे में सबसे तेज 150 रन बनाने के मामले में ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। ईशान ने 103 गेंदों में 150 रन पूरे किए थे। आखिरी ओवर में भारत ने 18 रन जोड़े।

कोहली 110 गेंदों में 13 चौके और आठ छक्के की मदद से 166 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, अक्षर पटेल दो रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से रजिता और लाहिरू ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, करुणारत्ने को एक विकेट मिला। आखिरी पांच ओवर में भारत ने 58 रन बनाए और तीन विकेट गंवाए।

image

सिराज ने बरपाया कहर

जवाब में श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही। सिराज ने कहर बरपाते हुए अविष्का फर्नांडो (1) और कुसल मेंडिस (4) को पवेलियन भेजा। इसके बाद शमी ने चरिथ असलंका को अक्षर के हाथों कैच कराया। सिराज ने फिर नुवानिडू फर्नांडो (19) और वानिंदु हसरंगा (1) को भी क्लीन बोल्ड किया।

इसके बाद भारतीय स्टार तेज गेंदबाज ने चमिक करुणारत्ने (1) को रन आउट किया। शमी ने दुनिथ वेलालगे (3) को आउट किया, जबकि कुलदीप यादव ने दासुन शनाका (11) और लाहिरू कुमारा (9) को आउट कर श्रीलंका की पारी को समेट दिया।

image

कुलदीप-शमी ने दो-दो विकेट झटके

भारतीय पारी के दौरान जेफरे वेंडरसे और अशेन बंडारा चोटिल हो गए थे। वेंडरसे के कन्कशन रिप्लेसमेंट के तौर पर दुनिथ वेलालगे आए थे, लेकिन अशेन बंडारा बैटिंग के लिए नहीं आ सके। ऐसे में भारत को विजेता घोषित किया गया। सिराज ने चार विकेट झटके, जबकि शमी और कुलदीप को दो-दो विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed