फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs south africa virat kohli target record of steve waugh ricky ponting and graeme smith in 2022

IND vs SA: विराट कोहली के निशाने पर स्टीव वॉ का रिकॉर्ड, लेकिन 2022 में रिकी पोटिंग और ग्रीम स्मिथ से नहीं निकल पाएंगे आगे

Fri, 31 Dec 2021 04:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: रोहित राज Updated Fri, 31 Dec 2021 04:42 PM IST
सार

विराट कोहली भारत के सबसे बेहतर कप्तान बन चुके हैं। अब उनकी नजर दुनिया भर में अपनी डंका बजाने का है। प्रदर्शन के हिसाब से कोहली की टीम पिछले दो-तीन सालों में सबसे आगे है। आंकड़ों में कोहली की नजर सर्वश्रेष्ठ बनने पर है।

विज्ञापन
india vs south africa virat kohli target record of steve waugh ricky ponting and graeme smith in 2022
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली भारत के सबसे बेहतर कप्तान बन चुके हैं। अब उनकी नजर दुनिया भर में अपनी डंका बजाने का है। प्रदर्शन के हिसाब से कोहली की टीम पिछले दो-तीन सालों में सबसे आगे है। आंकड़ों में कोहली की नजर सर्वश्रेष्ठ बनने पर है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मैचों में उनके पास ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रहे स्टीव वॉ को पीछे छोड़ने का मौका होगा।
विज्ञापन


कोहली अपनी कप्तानी में 67 मैचों में 40 जीत हासिल कर चुके हैं। वे 16 मैच में हारे हैं। 11 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। विराट से आगे बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने के मामले में स्टीव वॉ हैं। वॉ ने 57 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी। उन्हें 41 मुकाबलों में जीत मिली थी और सिर्फ नौ मैच हारे थे। सात मैच वॉ की कप्तानी ड्रॉ पर छूटे थे। कोहली अगर जोहानिसबर्ग में होने वाले अगले टेस्ट को जीत लेते हैं तो उनकी बराबरी कर लेंगे। अगर टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका का सफाया करने में सफल होती है तो केपटाउन में विराट ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान से आगे हो जाएंगे।
विज्ञापन


पोंटिंग और स्मिथ का कैसा है रिकॉर्ड?
कोहली 2022 में स्टीव वॉ से आगे तो निकल जाएंगे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे। स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले खिलाड़ी हैं। पोंटिंग ने 77 मैच में 48 और स्मिथ ने 109 मैच में 53 जीते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोटिंग और स्मिथ से कैसे आगे निकलेंगे विराट?
कोहली को पोंटिंग से आगे निकलने के लिए 2022 में नौ और स्मिथ से आगे होने के लिए 14 मैचों में कप्तानी करनी होगी। टीम इंडिया अब तक घोषित कार्यक्रम के मुताबिक सिर्फ पांच टेस्ट 2022 में खेलने वाली है। उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट, श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट और इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट खेलना है। कोहली को स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए काफी इंतजार करना होगा।


सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले टॉप-4 कप्तान
खिलाड़ी देश मैच जीत हार  ड्रॉ
ग्रीम स्मिथ दक्षिण अफ्रीका 109 53 29 27
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 77 48 16 13
स्टीव वॉ ऑस्ट्रेलिया 57 41 9 7
विराट कोहली भारत 67 40 16 11

कोहली भारत के सबसे सबसे सफल कप्तान
कोहली टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा 67 मैचों में कप्तानी की है। सबसे ज्यादा 40 मैच जीते हैं। जीत के मामले में महेंद्र सिंह धोनी दूसरे पायदान पर हैं। धोनी ने 60 मैचों में टीम की कमान संभाली थी और 27 मैच जीते थे। सौरव गांगुली ने 49 मैचों में भारत का नेतृत्व किया। 21 मैचों में उन्हें जीत मिली थी। मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारत 47 में से 14 मैच जीता था और 14 हारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed