फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs South Africa Test: Seven players in Test cricket with 1000 runs, 400 wickets and 50 catches; Ravichandran Ashwin can join this list; Kallis not included

IND vs SA: जो कैलिस नहीं कर पाए वो अश्विन कर के दिखा सकते हैं, 23 कैच लेते ही बनाएंगे खास रिकॉर्ड

Wed, 22 Dec 2021 07:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 22 Dec 2021 07:11 AM IST
सार

अश्विन के लिए ऐसा कर पाना काफी मुश्किल होगा। पहले तो देखने वाली बात यह होगी कि कप्तान कोहली अश्विन को मौका भी देते हैं या नहीं। यह एक ऐसी लिस्ट है जिसमें दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस तक शामिल नहीं हो पाए।

विज्ञापन
India vs South Africa Test: Seven players in Test cricket with 1000 runs, 400 wickets and 50 catches; Ravichandran Ashwin can join this list; Kallis not included
अश्विन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। यह मैच सेंचूरियन में खेला जाएगा। यह मैच भारत के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि टीम दक्षिण अफ्रीका में कभी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में शानदार फॉर्म में चल रही टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रचना चाहेगी। 
विज्ञापन


अश्विन इस क्लब में हो सकते हैं शामिल
इस मैच में भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के पास इतिहास रचने का भी मौका होगा। वह टेस्ट क्रिकेट में 1000 या इससे ज्यादा रन, 400 या इससे ज्यादा विकेट और 50 या इससे ज्यादा कैच लेने वाले आठवें क्रिकेटर बन सकते हैं। ऐसा हुआ तो वह कपिल देव, अनिल कुंबले, शेन वार्न, मुथैया मुरलीधरन, शॉन पोलक, जेम्स एंडरसन और नाथन लायन के क्लब में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन

India vs South Africa Test: Seven players in Test cricket with 1000 runs, 400 wickets and 50 catches; Ravichandran Ashwin can join this list; Kallis not included
भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा - फोटो : अमर उजाला
अश्विन को सीरीज में 23 कैच लेने होंगे
इन सभी सात खिलाड़ियों ने टेस्ट में 1000 प्लस रन, 400 प्लस विकेट और 50 प्लस कैच लेने का रिकॉर्ड बनाया है। इनमें से एंडरसन और लायन ही फिलहाल क्रिकेट खेल रहे हैं। अश्विन ने 81 टेस्ट में 427 विकेट लिए हैं। वहीं, उनके नाम 2755 टेस्ट रन भी हैं। हालांकि कैच के मामले में वह अभी पीछे हैं। अश्विन ने टेस्ट में 27 कैच लिए हैं। अगर वह दक्षिण अफ्रीकी सीरीज में 23 कैच पकड़ लेते हैं तो इस अनोखे क्लब में शामिल हो जाएंगे।

कैलिस भी इस लिस्ट में शामिल नहीं हो पाए
हालांकि, अश्विन के लिए ऐसा कर पाना काफी मुश्किल होगा। पहले तो देखने वाली बात यह होगी कि कप्तान कोहली अश्विन को मौका भी देते हैं या नहीं। यह एक ऐसी लिस्ट है जिसमें दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस तक शामिल नहीं हो पाए। कैलिस के नाम काफी रन और कैच हैं, लेकिन विकेट के मामले में वह पीछे रह गए। कैलिस ने टेस्ट क्रिकेट में 13289 रन बनाए हैं। उनके नाम 200 कैच हैं, लेकिन टेस्ट में उनके नाम सिर्फ 292 विकेट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed