फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs south africa fans are not happy with the exclusion of bhuvneshwar kumar troll ishant sharma

INDvSA: फैंस को रास नहीं आया भुवी को बाहर बैठाना, इशांत की लगाई क्लास

Sat, 13 Jan 2018 02:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Jan 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
india vs south africa fans are not happy with the exclusion of bhuvneshwar kumar troll ishant sharma
भुवनेश्वर कुमार

टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने भुवनेश्वर कुमार की जगह इशांत शर्मा, ओपनर शिखर धवन की जगह केएल राहुल और विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा की जगह पार्थिव पटेल को शामिल किया है।

विज्ञापन


टीम इंडिया द्वारा स्टार तेज गेंदबाज ऑलराउंडर भुवनेश्वर कुमार को बाहर करना आश्चर्यजनक फैसला लगा। भुवी ने केप टाउन में खेले गए पहले टेस्ट में 6 विकेट लिए जबकि बल्ले से उपयोगी योगदान देते हुए पहली पारी में 25 जबकि दूसरी पारी में 13* रन की पारी खेली। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज की शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता से फैंस अच्छी तरह वाकिफ हैं और यही वजह रही कि उन्हें भुवी का बाहर बैठना रास नहीं आया। 
विज्ञापन


क्रिकेट फैंस ने भुवी की जगह इशांत को शामिल करने पर अपना रोष प्रकट किया है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भुवी को बाहर बैठाने और इशांत को शामिल करने को लेकर फैंस ने जमकर गुस्सा निकाला। चलिए ध्यान देते हैं कि यूजर्स ने किस प्रकार के ट्वीट करके इशांत की क्लास लगाई:
विज्ञापन
विज्ञापन

 


(विराट ने धवन की जगह केएल राहुल को लिया, वाह अब टीम इंडिया 30-40 रन अधिक बनाएगी,

विराट ने भुवी की जगह इशांत को शामिल किया: ओह! अब टीम इंडिया को 100-200 रन ज्यादा बनाने पड़ेंगे।)
 



 


(विश्वास नहीं होता कि भुवी को बाहर बैठा दिया? इशांत के साथ रणनीति अलग होगी? मगर उस गेंदबाज को बाहर करना कितना सही है, जिसने आपके लिए पहला टेस्ट खोला हो और निचले क्रम में मजबूत बल्लेबाजी की हो?)
 


(विराट कोहली को शर्मा से बहुत प्यार है, शादी के बाद खतरनाक भुवी की जगह एक और शर्मा को अंतिम एकादश में शामिल किया)
 


(अपुष्ट रिपोर्ट्स है कि भुवी पिछली रात जिम में 470 किग्रा का वजन नहीं उठा पाए, कप्तान फिटनेस और टीम प्रबंधन मैदान पर राइनो अटैक की रिस्क नहीं उठा सकते)



(कोहली के साथ क्या गलत हो रहा है? पहले रहाणे को बाहर किया और अब भुवी को, उम्मीद करता हूं कि टीम इंडिया पारी के अंतर से हारेगी, टीम प्रबंधन को झटके की जरुरत है, रोहित शर्मा भी खास नहीं)
 


(रहाणे को बाहर करने का कारण बताते-बताते विराट हो गए बोर, इसलिए दिया ताजा उदाहरण और कर दिया भुवी को बाहर)
 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed