फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: आखिर कितनी मुश्किल है भारतीय पिच पर बल्लेबाजी, बता रहे 160 रन ठोकने वाले एल्गर

Sat, 05 Oct 2019 08:05 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 05 Oct 2019 08:05 AM IST
विज्ञापन
india vs south africa: dean elgar says Playing in India is very tough at Visakhapatnam
डीन एल्गर - फोटो : social media

भारत के खिलाफ 160 रन की शानदार शतकीय पारी खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर ने कहा कि उन्होंने अपनी टीम की तरफ से अपना सर्वश्रेष्ठ शतक लगाया है। भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेली गई इस पारी का श्रेय काउंटी क्रिकेट को दिया जहां उन्हें आर अश्विन सहित कई टॉप स्पिनरों का सामना करना पड़ा। 


 

india vs south africa: dean elgar says Playing in India is very tough at Visakhapatnam
डीन एल्गर, - फोटो : social media

एल्गर ने 160 रन बनाए जिससे दक्षिण अफ्रीका तीसरे दिन वापसी करने में सफल रहा। एल्गर ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, 'दक्षिण अफ्रीका के लिए कोई भी शतक मेरे लिए विशिष्ट है। यह हमेशा भावनात्मक होता है। पिछली सीरीज बेहद कड़ी थी जहां मुझे नाकामी मिली। आप जब पीछे मुड़कर देखते हो तो तब अहसास होता है कि यह (शतक) खास है। यहां तक कि परिस्थितियां कड़ी थी। हमें स्वदेश में इस तरह की गर्मी में खेलने का अनुभव नहीं है।' 

india vs south africa: dean elgar says Playing in India is very tough at Visakhapatnam
डीन एल्गर - फोटो : social media

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मेरा संभवत: सर्वश्रेष्ठ शतक है क्योंकि यह भारतीय गेंदबाजों के सामने बना है।' एल्गर के अलावा क्विंटन डिकॉक ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और 111 रन बनाए। एल्गर ने कहा कि उन्होंने अपनी पिछली गलतियों से काफी सबक लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs south africa: dean elgar says Playing in India is very tough at Visakhapatnam
डीन एल्गर - फोटो : social media

उन्होंने कहा, 'भारत में खेलना हमेशा से ही काफी मुश्किल होता है। हम जानते थे कि हमें टूटती पिच पर अच्छे स्पिनरों का सामना करना होगा। लेकिन मुझे पता था कि अगर हम खुद को स्कोर बनाने का पूरा मौका देते हैं तो हम अच्छी स्थिति में पहुंच सकते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed