फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुजारा का बड़ा बयान, कहा- रबाडा ने की स्लेजिंग करने की भरपूर कोशिश

Fri, 11 Oct 2019 07:50 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 11 Oct 2019 07:50 AM IST
विज्ञापन
india vs south africa: cheteshwar pujara says Kagiso Rabada tried to sledge but I was in my zone
रबाडा और पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने दूसरे टेस्ट के शुरुआती दिन स्लेजिंग के जरिए चेतेश्वर पुजारा की एकाग्रता भंग करने की कोशिश की लेकिन भारतीय टीम के इस अनुभवी बल्लेबाज को इससे कोई परेशानी नहीं हुई क्योंकि वह अपनी धुन में थे। पुजारा को 58 रन पर आउट करने के बाद रबाडा ने छींटाकशी के अंदाज में उन्हें कुछ कहा। शायद वह अपनी हताशा दूर करना चाहते थे क्योंकि किस्मत पुजारा के साथ थी।


 

india vs south africa: cheteshwar pujara says Kagiso Rabada tried to sledge but I was in my zone
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : social Media

पुजारा ने जब खाता भी नहीं खोला था, तब रबाडा की गेंद पर उन्हें जीवनदान मिला था। पुजारा से जब पूछा गया कि रबाडा ने क्या कहा था तो उन्होंने बताया, 'मुझे याद नहीं उन्होंने क्या कहा था। वह ऐसे गेंदबाज हैं जो हमेशा बल्लेबाजों को कुछ ना कुछ कहते रहते हैं।'

india vs south africa: cheteshwar pujara says Kagiso Rabada tried to sledge but I was in my zone
रोहित और पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

31 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज ने कहा, 'एक बैट्समैन के रूप में, मुझे हमेशा से पता है कि वह (रबाडा) मेरी एकाग्रता को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। सिर्फ वही नहीं दूसरे गेंदबाज भी छींटाकशी करते हैं, ऐसे में मेरी कोशिश होती है कि मैं उन्हें सुनने से बच सकूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs south africa: cheteshwar pujara says Kagiso Rabada tried to sledge but I was in my zone
कागिसो रबाडा

उन्होंने कहा, 'अगर आप अपनी धुन में हैं तो गेंदबाज क्या कहते हैं, वह आप शायद ही सुन पाएंगे क्योंकि बल्लेबाज के तौर आपका ध्यान इस बात पर होता है कि आप क्या कर सकते हैं। ऐसे में जब आप अपनी धुन में होते हैं तो उनकी बातों को आप सुन नहीं पाते।' पुजारा ने 112 गेंद में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed