फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 5th T20 Live Streaming, Telecast Channel: How, When and Where to Watch India vs South Africa T20 Match News in Hindi

IND vs SA T20 Live Streaming: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत, जानें फ्री में कैसे देख पाएंगे मुकाबला

Sun, 19 Jun 2022 08:17 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 19 Jun 2022 08:17 AM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज में दोनों टीमें दो-दो मैच जीत चुकी हैं और तीसरा मैच जीतने वाली टीम ही सीरीज अपने नाम करेगी। भारत के पास पहली बार अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने का मौका है। 

विज्ञापन
IND vs SA 5th T20 Live Streaming, Telecast Channel: How, When and Where to Watch India vs South Africa T20 Match News in Hindi
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। रविवार को होने वाले इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट से जीत हासिल की। तीसरे टी-20 में टीम इंडिया ने वापसी की और 48 रन से जीत हासिल की। इसके बाद चौथा मैच रिकॉर्ड 82 रन से जीता। अब इस सीरीज में दोनों टीमें दो-दो जीत के साथ बराबरी पर हैं। 
विज्ञापन

ऐसे में दोनों टीमों के लिए आखिरी टी-20 मुकाबला करो या मरो वाला है। इस मैच में हारने वाली टीम टी-20 सीरीज गंवा देगी। इसलिए दोनों टीमों के पास जीत ही एकमात्र विकल्प होगा। कप्तान ऋषभ पंत की टीम इंडिया में धुरंधरों की भरमार है और यह टीम वापसी करने का माद्दा रखती है। ऐसे में आखिरी टी-20 बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी..
विज्ञापन
विज्ञापन

कब होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां टी20 मुकाबला?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 जून यानी रविवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

कहां खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का पांचवां मुकाबला बेंगलुरु के एन चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे होगा और पहली गेंद सात बजे फेंकी जाएगी।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के सभी मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

मुफ्त में कैसे देख सकते हैं मैच?

भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच स्टार स्पोर्ट्स के चैनल और हॉटस्टार पर देखा जा सकता है, लेकिन दोनों माध्यमों में आपको पैसा देना पड़ता है। अगर आपके घर में डीडी फ्री डिश है तो आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर यह मैच मुफ्त में देख सकते हैं। 

भारत और दक्षिण अफ्रीका की संभावित टीमें

भारत: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस, हेनरिक क्लासेन, रसी वान डर डुसेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, लुंगी एनगिडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed