फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 3rd ODI Live Streaming Telecast Channel: When Where and How to Watch India vs South Africa ODI Match

IND vs SA 3rd ODI Live Streaming: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच निर्णायक मुकाबला, जानें कहां देख पाएंगे मैच

Mon, 10 Oct 2022 10:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Oct 2022 10:50 PM IST
सार

भारत ने अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में 30 वनडे खेले हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 16 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 14 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पिछले 10 वनडे में भारत का रिकॉर्ड खराब है।

विज्ञापन
IND vs SA 3rd ODI Live Streaming Telecast Channel: When Where and How to Watch India vs South Africa ODI Match
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीरीज पर भी कब्जा कर लेगी। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पहला मैच दक्षिण अफ्रीका ने नौ रन से जीता था। वहीं, दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने वापसी करते हुए सात विकेट से जीत हासिल की थी। यह मुकाबला भारत से ज्यादा दक्षिण अफ्रीका के लिए महत्वपूर्ण है।  
विज्ञापन

विश्वकप के लिए विश्व सुपरलीग में टॉप आठ स्थानों पर रहने वाली टीमों को सीधे प्रवेश मिल रहा है, लेकिन द. अफ्रीका इस वक्त 11वें स्थान पर चल रही है। अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम यह मैच हार जाती है तो उसे अगले साल जिम्बाब्वे के खिलाफ क्वालिफायर खेलने पर मजबूर होना पड़ेगा। दक्षिण अफ्रीकी टीम यह मैच जीतकर विश्व सुपर लीग में अपनी जगह मजबूत करने उतरेगी।

दोनों टीमों के वनडे में आंकड़े
भारत ने अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में 30 वनडे खेले हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 16 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 14 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 10 वनडे में भारत का रिकॉर्ड खराब है। भारतीय टीम ने इसमें से सिर्फ चार मैच जीते हैं और छह में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ओवरऑल दोनों टीमों के बीच 89 वनडे खेले गए हैं। इसमें से 36 में भारत ने और 50 में दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल की है। तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs SA 3rd ODI Live Streaming Telecast Channel: When Where and How to Watch India vs South Africa ODI Match
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
आइए जानते हैं सीरीज के तीसरे मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन

कब होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच 11 अक्तूबर यानी मंगलवार को है।

कब शुरू होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे होगा। मैच शुरू होने का समय दोपहर 1:30 बजे है।

IND vs SA 3rd ODI Live Streaming Telecast Channel: When Where and How to Watch India vs South Africa ODI Match
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देखें मैच?
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस टूर्नामेंट के मैच देख सकते हैं।

IND vs SA 3rd ODI Live Streaming Telecast Channel: When Where and How to Watch India vs South Africa ODI Match
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
संभावित प्लेइंग-11
भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आवेश खान।

दक्षिण अफ्रीका: यानेमन मलान, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज (कप्तान), ब्योर्न फोर्चूइन, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed