{"_id":"61d27fb9be14c375975e174f","slug":"india-vs-south-africa-2nd-test-preview-team-india-will-be-aiming-series-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA 2nd Test Preview: अफ्रीका में पहली सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत, जोहानिसबर्ग में टीम इंडिया अजेय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA 2nd Test Preview: अफ्रीका में पहली सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत, जोहानिसबर्ग में टीम इंडिया अजेय
Mon, 03 Jan 2022 10:16 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:16 AM IST
सार
जोहानिसबर्ग के मैदान में भारतीय टीम अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं हारी है। इस मैदान में तेज गेंदबाजों को दबदबा रहता है। ऐसे में अश्विन की जगह उमेश को मौका दिया जा सकता है। भारत पहली बार यहां सीरीज जीतने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
टेस्ट सीरीज की ट्रॉफी के साथ भारत और अफ्रीका के कप्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया आज से दूसरा मैच जोहानिसबर्ग के मैदान में खेलेगी। भारतीय टीम यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। अफ्रीका में भारत अब तक कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है और विराट कोहली अपनी कप्तानी में यह रिकॉर्ड बदलना चाहेंगे। इस सीरीज का पहला मैच भारत ने 113 रन के बड़े अंतर से जीता था और जीत के आत्मविश्वास के साथ भारत सीरीज फतेह करने उतरेगा।
जोहानिसबर्ग में अजेय है भारत
जोहानिसबर्ग में भारतीय टीम अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है। वह पहली बार यहां 26 से 30 नवंबर तक 1992 में टेस्ट मैच खेली थी। वह मुकाबला ड्रॉ रहा था। इसके बाद 16 से 20 जनवरी तक 1997 में खेला गया मैच भी ड्रॉ रहा था। टीम इंडिया को इस मैदान पर पहली जीत 2006 में मिली थी। 15 से 18 दिसंबर तक हुए उस मैच को भारतीय टीम 123 रन से जीतने में कामयाब हुई थी। वह दक्षिण अफ्रीका में किसी भी मैदान पर पहली टेस्ट जीत थी।
भारतीय टीम पिछली बार जोहानिसबर्ग में 2018 में खेली थी। 24 से 27 जनवरी तक चले उस मुकाबले को विराट कोहली की टीम ने 63 रन से अपने नाम किया था।
क्या होगी भारतीय टीम
भारत ने इस सीरीज का पहला मैच जीता था। ऐसे में कोच द्रविड़ टीम में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे, लेकिन वांडरर्स के मैदान पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। ऐसे में अश्विन की जगह उमेश यादव को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा शार्दुल की जगह उमेश और अश्विन की जगह हनुमा विहारी को टीम में जगह दी जा सकती है। इसके अलावा टीम में कोई बदलाव होने की संभावना बिलकुल नहीं है।
विज्ञापन
अफ्रीका में बदलाव तय
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक पहले मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में अफ्रीकी टीम में बदलाव तय है। डिकॉक की जगह काइल वेरेने को अफ्रीकी टीम में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा विआन मुल्डर की जगह तेज गेंदबाज डुआने ओलिवियर को मौका दिया जा सकता है। मुल्डर पहले मैच में गेंद और बैट दोनों के साथ कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे।
कैसा रहेगा मौसम
जोहानिसबर्ग के मैदान में मैच के पांचों दिन बारिश की संभावना है। पहले दिन बारिश की संभावना 43 फीसदी है। सबसे ज्यादा बारिश की संभावना मैच के पांचवें दिन है। ऐसे में टीम इंडिया एक बार फिर चार दिन के अंदर यह टेस्ट जीतने की कोशिश करेगी। इस सीरीज के पहले टेस्ट में भी दूसरे दिन बारिश के कारण कोई खेल नहीं हुआ था और सिर्फ साढ़े तीन दिन के खेल में भारत ने जीत हासिल की। वांडरर्स के मैदान में दूसरे दिन 62 फीसदी, तीसरे दिन 24 फीसदी, चौथे दिन 48 फीसदी और आखिरी दिन बारिश की संभावना 73 फीसदी है।