धर्मशाला में भारत-पाक मैच को मिल सकती है हरी झंडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी महीने से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट तहत धर्मशाला में होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को हरी झंडी मिल सकती है। बीसीसीआई सूत्रों से पता चला है कि मैच पूर्व निर्धारित दिन 19 मार्च को ही होगा।
बुधवार को बीसीसीआई सूत्रों से मीडिया में यह खबर आई है कि इस हाईवोल्टेज मैच में सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए जाएंगे। इस मैच को लेकर दुनिया भर में मौजूद दोनों टीमों के प्रशंसकों की नजरें हैं।
सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार ने जताई थी चिंता
वर्ल्ड कप टी-20 के अंतर्गत भारत और पाकिस्तान हाईवोल्टेज मैच में सुरक्षा को लेकर हिमाचल सरकार ने चिंता जताई थी। सरकार ने कहा था कि वह इस मैच में सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थ है। इसलिए इस मैच का स्थान बदला जाए।
मैच के स्थान परिवर्तन की अटकलों को विराम देते हुए मीडिया में यह जानकारी आई है कि बीसीसीआई इस मैच को धर्मशाला में ही ग्रीन सिग्नल दे सकती है। टी-20 के इस महाटूर्नामेंट में 10-10 टीमों के दो ग्रुप बनाए गए हैं। भारत और पाक ग्रुप बी में है। इनके साथ इसी ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड होंगे।