फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: पाकिस्तान पर विराट ने तोड़ी चुप्पी, बोले- देश जो चाहेगा हम उसके साथ खड़े हैं

Sat, 23 Feb 2019 12:50 PM IST
अल्पना शर्मा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अल्पना शर्मा Updated Sat, 23 Feb 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
India vs Pakistan: Virat Kohli says we are with government and bcci on World Cup battle

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के साथ विश्व कप में न खेलने की उठ रही मांग पर पहली बार विराट कोहली ने चुप्पी तोड़ी है। भारतीय कप्तान ने कहा कि देश जो भी फैसला लेगा, हम उसके साथ है और वह हमें मंजूर होगा।



भारतीय कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले पहले टी-20 से पहले मीडिया से मुखातिब थे। पुलवामा हमले पर शोक जताते हुए विराट ने शहीद जवानों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

विराट कोहली ने क्या कहा?

India vs Pakistan: Virat Kohli says we are with government and bcci on World Cup battle

30 वर्षीय कप्तान ने कहा कि, 'दुख की इस घड़ी में हम देश के साथ हैं। हमले में मारे गए शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी और टीम की संवेदनाएं हैं। इस संबंध में (पाकिस्तान के साथ खेलने) सरकार और बोर्ड जो भी फैसला लेंगे, हमें स्वीकार होगा।'

 

विराट से पहले भी कई क्रिकेटर्स ने दी राय

India vs Pakistan: Virat Kohli says we are with government and bcci on World Cup battle
सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर

कोहली के अलावा कोच रवि शास्त्री ने भी भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर शुक्रवार को अपनी बात रखी थी। शास्त्री से जब ये पूछा गया कि क्या अगर आईसीसी पाकिस्तान को विश्वकप से बाहर नहीं करता है तो क्या भारत विश्वकप में खेलेगा?

इस पर उन्होंने कहा, 'इस बारे में सब कुछ पूरी तरह बीसीसीआई और भारत सरकार पर निर्भर करता है। क्या हो रहा है उन्हें इस बारे में पूरी और सटीक जानकारी है और वो अंतिम निर्णय लेंगे। हमारे लिए इस बारे में निर्णय लेना बेहद आसान है हम वही करेंगे जैसा हमसे करने को सरकार कहेगी।'

इसके पहले सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान से खेलने की बात की थी। विश्व क्रिकेट के इन दोनों ही दिग्गजों ने कहा था कि पाकिस्तान को बैठे बिठाए दो अंक देना बिलकुल गलत होगा। भारत को पाकिस्तान को हराकर मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CoA ने भी सरकार के पाले में डाली गेंद

India vs Pakistan: Virat Kohli says we are with government and bcci on World Cup battle

इसके पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिती (CoA) ने शुक्रवार को एक अहम बैठक रखी थी। पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर हुई इस मीटिंग में बोर्ड ने यह फैसला सरकार पर छोड़ दिया। बोर्ड का कहना था कि विश्व कप में अभी वक्त है। पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है या नहीं खेलना है इसका फैसला सरकार लेगी, हमें दोनों ही हाल में फैसला मंजूर होगा।

याद हो कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। इसके बाद से ही पूरा हिंदुस्तान बदला चाहता था। इंटरनेशनल लेवल में पाकिस्तान के बायकॉट करने की मुहिम के तहत ही विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को मैनचेस्टर में खेले जाने वाले मुकाबले के बहिष्कार की मांग उठ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed