{"_id":"5c70ee31bdec22629b0081ca","slug":"hanging-huge-python-on-tv-antenna-eating-currawong-bird-on-rooftop-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video : टीवी एंटीना से लटककर अजगर ने किया शिकार, देखकर महिला हो गई सन्न","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Video : टीवी एंटीना से लटककर अजगर ने किया शिकार, देखकर महिला हो गई सन्न
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने अपने घर की छत पर ऐसा दृश्य देखा कि वह आश्चर्यचकित होने के साथ-साथ डर गई। कैथी गाल नाम की इस महिला ने एक वीडियो फुटेज अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
2 of 6
- फोटो : Social Media
वीडियो में एक विशाल अजगर टीवी एंटीना से लटककर एक पक्षी को निवाला बनाते नजर आ रहा है। कैथी ने बुधवार की सुबह ऑस्ट्रेलिया के किंग्सक्लिफ में अपने घर की छत पर यह वीडियो बनाया। उसने किंग्सक्लिफ हैपनिंग्स नाम के एक फेसबुक ग्रुप में यह वीडियो पोस्ट किया। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
3 of 6
- फोटो : Social Media
एबीसी न्यूज के मुताबिक, कैथी ने बताया कि मैं स्तब्ध थी। मैं बोल उठी, हे भगवान ये अजगर है। उन्होंने बताया कि चिड़िया को खाने में अजगर को डेढ़ घंटे का वक्त लगा। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए फेसबुक के कैप्शन में लिखा कि पहले कभी ऐसा नहीं देखा... हमारे एंटिना पर अजगर कौरवॉग को खाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : Australian Broadcasting Corporation
ऑनलाइन साझा किए जाने के बाद इस वीडियो को अबतक एक हजार से अधिक बार शेयर किया गया चौंक गए लोगों के हजारों कमेंट आए। वायरल क्लिप के जवाब में एक व्यक्ति ने लिखा कि ओह, यह भयानक है। एक अन्य ने लिखा कि यह बहुत ऑस्ट्रेलियाई है। कमेंट करने वालों में से एक तिहाई से ज्यादा लोगों ने लिखा यह अविश्वसनीय है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : Facebook
इंटरनेट पर आने के बाद से यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के देखने के बाद लोग आश्चर्य प्रकट कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले साल फ्लोरिडा का एक इसी तरह का वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में एक अजगर अपने से बड़े हिरन के निवाला बनाया था। अगली स्लाइड पर देखिए वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।