{"_id":"6174176d05e34f4a882b0e57","slug":"india-vs-pakistan-t20-world-cup-2021-pakistani-player-shahnawaz-dahani-was-seen-talking-to-ms-dhoni-before-the-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"India vs Pakistan: महामुकाबले से पहले धोनी से बात करता दिखा पाकिस्तानी खिलाड़ी, जानें दोनों के बीच क्या बात हुई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
India vs Pakistan: महामुकाबले से पहले धोनी से बात करता दिखा पाकिस्तानी खिलाड़ी, जानें दोनों के बीच क्या बात हुई
Sat, 23 Oct 2021 07:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 23 Oct 2021 07:39 PM IST
सार
IND vs PAK T20 World Cup: वीडियो में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी धोनी से बात करते दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वह पूर्व भारतीय कप्तान के बड़े फैन हैं और धोनी से टिप्स लेते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी टी20 विश्व कप मैच: दाहानी (बाएं) और धोनी (दाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी-20 विश्व कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं। इससे पहले दोनों टीमें आखिरी प्रैक्टिस सेशन में दिखीं। पाकिस्तान की टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान का एक वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है।
इसमें धोनी उनके कैंप के पास से गुजर रहे हैं और पाकिस्तानी खिलाड़ी उनसे बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी धोनी से बात करते दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वह पूर्व भारतीय कप्तान के बड़े फैन हैं और धोनी से टिप्स लेते दिख रहे हैं।
दरअसल, धोनी भारतीय क्रिकेटरों के साथ टीम बस में वापस जा रहे थे। इसी बीच पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहनवाज धोनी को बताते हैं कि इतनी उम्र होने के बाद वह और फिट होते जा रहे हैं। इस पर धोनी ने कहा कि नहीं मैं बूढ़ा हो रहा हूं। शाहनवाज ने जवाब देते हुए कहा, आप पहले से भी ज्यादा फिट हैं।
विज्ञापन
भारत ने टी-20 विश्व कप के लिए धोनी को मेंटर बनाया है। वे टूर्नामेंट में होने वाले कई अहम मैचों के लिए टीम का प्रदर्शन सुधारने के लिए आए हैं। धोनी के रहने से टीम को काफी फायदा होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया वनडे और टी-20 में विश्व चैंपियन बन चुकी है। 2007 में पहले टी-20 विश्व कप में भारत चैंपियन बना था। धोनी भारतीय खिलाड़ियों से दबाव हटाने का काम करेंगे।
वहीं, शाहनवाज दहानी पीएसएल के छठे सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक थे। मुल्तान सुल्तांस के लिए खेलते हुए उन्होंने 11 मैचों में 17.00 की औसत से 20 विकेट लिए थे।

Pakistan Bowler Shahnawaz Dahani getting excited seeing @msdhoni 😅❤pic.twitter.com/Q2rlCxXaWy
— Dhoni Army TN™ (@DhoniArmyTN) October 23, 2021