फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Pakistan Shahid Afridi revealed why Shaheen Afridi did video call before match against India in T20 World Cup

India vs Pakistan: शाहीद अफरीदी ने किया खुलासा, टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच से पहले शाहीन ने किया था वीडियो कॉल

Sat, 25 Dec 2021 04:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 25 Dec 2021 04:10 PM IST
सार

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 10 विकेट से जीतकर पहली बार किसी वर्ल्ड कप में भारत को हराने में सफल रहा था। इस मैच में कहर बरपाने वाले शाहीन अफरीदी ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहीद अफरीदी को वीडियो कॉल पर बुलाया था।

विज्ञापन
India vs Pakistan Shahid Afridi revealed why Shaheen Afridi did video call before match against India in T20 World Cup
शाहीद अफरीदी और शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत-पाकिस्तान मैच क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़े मुकाबलों में एक है। जब दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, खासकर विश्व कप में तो सभी की निगाहें टेलीविजन सेट पर टिकी होती हैं। दुबई में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ग्रुप दौर में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया था। पाकिस्तान 10 विकेट से जीतकर पहली बार किसी वर्ल्ड कप में भारत को हराने में सफल रहा था। इस मैच में कहर बरपाने वाले शाहीन अफरीदी ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहीद अफरीदी को वीडियो कॉल पर बुलाया था। शाहीद अफरीदी ने शनिवार को इस बारे में खुलासा किया है।
विज्ञापन


पहली बार भारत के खिलाफ खेलते हुए शाहीन अफरीदी ने अपने चार ओवरों में 31 रन देकर तीन विकेट लिए थे। शाहिद अफरीदी ने समा टीवी से बात करते हुए उस मैच को याद किया। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि युवा तेज गेंदबाज ने उन्हें भारत के खिलाफ मैच से पहले बुलाया था। उन्होंने कहा कि शाहीन ने उन्हें वीडियो-कॉल किया था क्योंकि वे दबाव में थे।
विज्ञापन


अफरीदी ने शाहीन से 11-12 मिनट तक बात की थी
शाहीद अफरीदी ने कहा, "भारत के खिलाफ खेले गए पहले मैच से पूर्व शाहीन ने मुझे वीडियो कॉल किया और कहा कि मैं थोड़ा दबाव महसूस कर रहा हूं। हमने लगभग 11-12 मिनट तक बात की और मैंने उनसे कहा कि भगवान ने आपको मैदान पर जाने और प्रदर्शन करने का मौका दिया है। जाओ और विकेट लेकर हीरो बनो।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के खिलाफ मैच से पहले नहीं सो पाते पाकिस्तानी खिलाड़ी
अफरीदी ने यह भी याद किया कि उनके खेलने के दिनों में पाकिस्तान के खिलाड़ी भारत के खिलाफ खेल से पहले सो नहीं पाते थे।  उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मैच के दौरान दबाव हमेशा होता है।


अफरीदी ने कहा, "अगर आप मुझसे पूछें तो हम मैच से पहले (भारत के खिलाफ) सो नहीं सकते थे। कुछ खिलाड़ी एक कोने में चले जाते थे, जबकि कुछ मैच का इंतजार करते थे। व्यक्तिगत रूप से मैं ऐसे मैचों की प्रतीक्षा करता था, जैसे लोग करते हैं। सब कुछ छोड़ दो और भारत-पाकिस्तान का मैच देखो।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed