फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Pakistan: Sarfaraz Ahmed says We were a good team in 90’s, now India are better

हार के बाद बोले सरफराज- 90 के दशक में पाकिस्तान था मजबूत, अब टीम इंडिया बेहतर

Mon, 17 Jun 2019 04:16 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 17 Jun 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
India vs Pakistan: Sarfaraz Ahmed says We were a good team in 90’s, now India are better
सरफराज अहमद - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने इस बात को स्वीकार किया कि 90 के दशक में उनकी टीम भारत से बेहतर थी लेकिन अब हालात इसके विपरीत है। भारत से विश्व कप के मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान पर उनके देश के मीडिया ने असहज सवालों की बौछार कर दी।

विज्ञापन


ये पूछने पर कि क्या इतने साल में भारत पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता का रोमांच खत्म हो गया है, सरफराज ने कहा, 'हम दबाव का बखूबी सामना नहीं कर पा रहे हैं। इस तरह के मैचों में दबाव का सामना करने वाली टीम जीतती है। पाकिस्तान की टीम 90 के दशक में बेहतर थी लेकिन अब भारतीय टीम हमसे अच्छी है और यही वजह है कि वो जीत रहे हैं।'

विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिच नम होने पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी की सलाह दी थी लेकिन सरफराज ने पहले गेंदबाजी के अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि तीनों विभागों में नाकामी के कारण उनकी टीम हारी।

सरफराज ने कहा, 'पूरी टीम तीनों विभागों में अच्छा नहीं खेल पा रही है। यदि आप फील्डिंग की बात करें तो विराट कोहली ने भी कहा था कि वो टॉस जीतकर फील्डिंग चुनते। हमने दो दिन से पिच नहीं देखी थी। उस पर नमी थी लिहाजा मैने फील्डिंग का फैसला किया लेकिन गेंदबाज अनुशासित प्रदर्शन नहीं कर सके।'

भारत से हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान से हर तरह के सवाल पूछे गए। मसलन एक पत्रकार ने कहा कि खिलाड़ियों की भाव भंगिमा इतनी नकारात्मक क्यों थी। इस पर सरफराज ने कहा, 'आपने ऐसा देखा होगा लेकिन खिलाड़ियों ने अपनी ओर से पूरी कोशिश की। फील्डिंग में चूक हुई। रोहित को दो बार रन आउट किया जा सकता था। हम कर पाते तो नतीजा कुछ और होता।'

एक अन्य पत्रकार ने पूछा कि क्या सभी खिलाड़ी भारत के खिलाफ खेलने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट थे ? इस पर सरफराज ने कहा, 'किसी के साथ कोई मसला नहीं था। इमाद वसीम को पेट संबंधी समस्या थी लेकिन बाकी सभी ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया था। अब हारने पर तो आप कोई भी मसला उठा सकते हैं।'

विज्ञापन

उन्होंने ड्रेसिंग रूम में मतभेद और मोहम्मद हफीज तथा शोएब मलिक जैसे सीनियर खिलाड़ियों के उनकी कप्तानी से खफा होने के सवालों के भी जवाब दिए। उन्होंने कहा, 'ड्रेसिंग रूम के माहौल में कोई खराबी नहीं है। सभी खिलाड़ी एक दूसरे के साथ हैं। हफीज और शोएब को एक ओवर से अधिक नहीं देने का जहां तक सवाल है तो मुझे लगा कि उसकी जरूरत नहीं है। बल्लेबाज जम चुके थे और दोनों ने एक एक ओवर में 11 रन दे डाले थे।'

अब पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का दावा पुख्ता करना नामुमकिन लग रहा है लेकिन सरफराज ने कहा कि वो बाकी चारों मैच जीतने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, 'हमें सकारात्मक रहकर आगे के बारे में सोचना है। हम चारों मैच जीतकर वापसी करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed