{"_id":"61705e0419abd54d843c522f","slug":"india-vs-pakistan-pakistani-fan-who-cried-over-pakistan-s-defeat-again-came-in-front-said-i-am-ready-to-see-india-vs-pakistan-t20-world-cup-2021-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: पाकिस्तान की हार पर रोने वाला फैन फिर आया सामने, कहा- महामुकाबला देखने के लिए तैयार हूं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: पाकिस्तान की हार पर रोने वाला फैन फिर आया सामने, कहा- महामुकाबला देखने के लिए तैयार हूं
Wed, 20 Oct 2021 11:51 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:51 PM IST
सार
India vs Pakistan T20 World Cup 2021: जैसे-जैसे इस मैच की तारीख नजदीक आ रही है, फैंस अपनी फीलिंग शेयर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। मोमिन साकिब नाम के इस फैन ने भी सोशल मीडिया के जरिए मैच को लेकर अपनी फीलिंग बताई है।
विज्ञापन
टी-20 विश्व कप 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्तूबर को होने वाले मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछली बार दोनों टीमें 2019 वनडे विश्व कप में भिड़ी थीं। तब भारत ने पाकिस्तान को हराया था। इस हार पर पाकिस्तान का एक फैन जमकर रोया था और उसका डायलॉग मुझे मारो...मुझे मारो काफी चर्चित हुआ था। अब यह फैन फिर से लौट आया है।
जैसे-जैसे इस मैच की तारीख नजदीक आ रही है, फैंस अपनी फीलिंग शेयर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। मोमिन साकिब नाम के इस फैन ने भी सोशल मीडिया के जरिए मैच को लेकर अपनी फीलिंग बताई है। मोमिन ने बताया कि जज्बात से भरा भारत-पाकिस्तान का मैच फिर से वापस आ रहा है। ऐसा लग रहा कल ही तो 2019 विश्व कप में भिड़े थे। क्या आप इसके लिए तैयार हैं। यह मैच पाकिस्तान के लिए जीतना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
आंकड़ों में भारत-पाकिस्तान मैच
विश्व कप 2019 में भारत ने पाकिस्तान को हराया था, जिसके बाद मोमिन साकिब का वीडियो काफी वायरल हुआ था। भारत और पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप में पांच बार भिड़ चुके हैं। भारत ने इन सभी मैचों में पाकिस्तान को हराया। ओवरऑल टी-20 में दोनों टीम आठ बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें टीम इंडिया ने सात और पाकिस्तान ने एक मैच जीता है। सात में से एक मैच (2007) भारत ने टाई के बाद बॉल आउट में जीता था।
टी-20 विश्व कप में भारत का शेड्यूल
विज्ञापन
Nailed it @mominsaqib and @Bilalbinsaqib .@azharjavaiduk very good interview. pic.twitter.com/VCVlUMdFpB
— Ibrahim Tariq Shafi (@IbrahimTShafi) June 16, 2019
विज्ञापन
जैसे-जैसे इस मैच की तारीख नजदीक आ रही है, फैंस अपनी फीलिंग शेयर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। मोमिन साकिब नाम के इस फैन ने भी सोशल मीडिया के जरिए मैच को लेकर अपनी फीलिंग बताई है। मोमिन ने बताया कि जज्बात से भरा भारत-पाकिस्तान का मैच फिर से वापस आ रहा है। ऐसा लग रहा कल ही तो 2019 विश्व कप में भिड़े थे। क्या आप इसके लिए तैयार हैं। यह मैच पाकिस्तान के लिए जीतना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
आंकड़ों में भारत-पाकिस्तान मैच
विश्व कप 2019 में भारत ने पाकिस्तान को हराया था, जिसके बाद मोमिन साकिब का वीडियो काफी वायरल हुआ था। भारत और पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप में पांच बार भिड़ चुके हैं। भारत ने इन सभी मैचों में पाकिस्तान को हराया। ओवरऑल टी-20 में दोनों टीम आठ बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें टीम इंडिया ने सात और पाकिस्तान ने एक मैच जीता है। सात में से एक मैच (2007) भारत ने टाई के बाद बॉल आउट में जीता था।
टी-20 विश्व कप में भारत का शेड्यूल
- 24 अक्तूबर – भारत बनाम पाकिस्तान, शाम साढ़े 7 बजे से।
- 31 अक्तूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड, शाम साढ़े 7 बजे से।
- 3 नवंबर – भारत बनाम अफगानिस्तान, शाम साढ़े 7 बजे से।
- 5 नवंबर – भारत बनाम Tbd (अभी कन्फर्म नहीं), शाम साढ़े 7 बजे से।
- 8 नवंबर – भारत बनाम Tbd (अभी कन्फर्म नहीं), शाम साढ़े 7 बजे से।