फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs Pakistan ODI World Cup Match Tickets Selling For 50 Lakh rupees, Fans Shocked; IND vs PAK ODI WC 2023

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच के टिकट की कीमतें 50 लाख तक पहुंचीं! फैंस हैरान, पूछा- ये क्या हो रहा?

Tue, 05 Sep 2023 06:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 05 Sep 2023 06:02 PM IST
सार

भारत बनाम पाकिस्तान विश्व कप मैच के लिए टिकटों की बिक्री के दूसरे राउंड में फैंस के बीच काफी क्रेज देखा जा रहा है। इस विश्व कप मैच के लिए टिकटों की कीमत भी आसमान छू रही है। एक टिकट की कीमत 50 लाख तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
India Vs Pakistan ODI World Cup Match Tickets Selling For 50 Lakh rupees, Fans Shocked; IND vs PAK ODI WC 2023
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। एशिया कप में दो सितंबर को आमने-सामने आए थे। हालांकि, यह मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था। एशिया कप में दोनों टीमें दो बार और भिड़ सकती हैं। हालांकि, फैंस को विश्व कप में दोनों टीमों के भिड़ने का इंतजार है। वनडे विश्व कप का आगाज पांच अक्तूबर को भारत में होने जा रहा है। वहीं, भारत और पाकिस्तान 14 अक्तूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगे। एक लाख 32 हजार की क्षमता वाले इस स्टेडियम के फुल रहने की संभावना है। 29 अगस्त और तीन सितंबर को प्राइमरी टिकट सेल के दौरान केवल एक घंटे के भीतर सारी टिकटें बिक गई थीं।
विज्ञापन

India Vs Pakistan ODI World Cup Match Tickets Selling For 50 Lakh rupees, Fans Shocked; IND vs PAK ODI WC 2023
भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच के टिकट की कीमत - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, अब टिकटों की बिक्री के दूसरे राउंड में इस मैच को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है। इतना ही नहीं इस विश्व कप मैच के लिए टिकटों की कीमत भी आसमान छू रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक ऑनलाइन स्पोर्ट्स टिकट प्लेटफॉर्म एप पर साउथ प्रीमियम ईस्ट थ्री सेक्शन के टिकट की कीमत 21 लाख रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, अपर टियर में सिर्फ दो सीटें बची दिख रही थीं। इन दो टिकटों की कीमत 57 लाख रुपये दिख रही थी। टिकटों की इन कीमतों पर सोशल मीडिया पर फैंस में नाराजगी दिख रही है। वह प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

India Vs Pakistan ODI World Cup Match Tickets Selling For 50 Lakh rupees, Fans Shocked; IND vs PAK ODI WC 2023
भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच के टिकट की कीमत - फोटो : सोशल मीडिया
वासुदेवन नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- ये क्या हो रहा है? ऑनलाइन एप पर भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच की टिकटों के दाम 65 हजार से लेकर 4.5 लाख रुपये प्रति टिकट हैं। यह तो दिनदहाड़े डकैती हो रही है! दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- कल मैंने 15 लाख का टिकट देखा, और अब या तो वह टिकट बिक गया है या फिर हटा दिया गया है।
विज्ञापन

सिर्फ भारत-पाकिस्तान मैच की नहीं, बल्कि भारत के अन्य मैचों की टिकट की कीमत भी आसमान छू रही है। उस ऑनलाइन एप पर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप मैच के टिकटों की कीमत 41 हजार रुपये से तीन लाख रुपये तक दिखाई जा रही है। वहीं, भारत बनाम इंग्लैंड मैच के टिकट की कीमत 2.3 लाख रुपये तक दिख रही है। सिर्फ टिकट ही नहीं भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर अहमदाबाद में होटलों के किराए भी आसमान छू रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमदाबाद के अच्छे होटल में एक दिन रुकने का किराया 50 हजार से एक लाख रुपये के बीच है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed