फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs pakistan asia cup 2018 betting cross upto 500 crore mark

भारत-पाक मैच में अब तक लगा 500 करोड़ रुपए का सट्टा, इस टीम पर लगा है जीत का दांव

Wed, 19 Sep 2018 12:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
india vs pakistan asia cup 2018 betting cross upto 500 crore mark
ms dhoni

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच बुधवार को दुबई में हाईवोल्टेज मैच खेला जाना है। एशिया कप 2018 में खेले जाने वाले इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले के लिए सट्टा बाजार भी सज चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत-पाक मैच में अब तक करीब 500 करोड़ रुपए का सट्टा लग चुका है। 

विज्ञापन


ऐसी उम्मीद की जा रही है कि मैच शुरू होने के समय तक सट्टा की रकम हजार करोड़ रुपए पार कर जाएगी। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी की बात यह है कि सट्टा बाजार में भी जीत की प्रबल दावेदार टीम इंडिया को ही माना जा रहा है।
विज्ञापन


Asia Cup 2018: भारत-पाकिस्तान के बीच जंग आज, पढ़िए कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच
विज्ञापन
विज्ञापन


सट्टा बाजार की खबर लगते ही विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था आईसीसी चौकन्नी हो गई है। आईसीसी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को किसी भी अनजान शख्स से मिलने या बातचीत करने से रोक दिया है।

सटोरियो की दिलचस्पी इस मैच में इतनी है कि कई दिग्गज सटोरिये दुबई पहुंच चुके हैं, जहां वह इसका आयोजन कर रहे हैं। ऑनलाइन सट्टे पर अब तक 400-500 रुपए लग चुके हैं। माना जा रहा है कि शाम तक सट्टे बाजार एक हजार करोड़ रुपए पार कर जाएगा।

एशिया कप 2018: 15 महीने बाद अपने इन 11 जांबाज खिलाड़ियों के दम पर पाक से भिड़ेगी टीम इंडिया

एक सटोरिये ने बताया, 'विराट कोहली के टीम में नहीं होने के कारण इंडिया का जीतना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। हालांकि, फिर भी बुकी के हिसाब से 80 फीसद भारत के जीतने के चांस हैं और इंडिया अभी मैच जीतने की हॉट फेवरेट है।' हार-जीत के अलावा गेंदबाज के प्रदर्शन, शतक, अर्धशतक और टॉस तक पर सट्टा लग रहा है।

कैसे लगता है सट्टा?

india vs pakistan asia cup 2018 betting cross upto 500 crore mark
भारत बनाम पाकिस्तान
बता दें कि एक बुकी द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच बुधवार को होने वाले महामुकाबले को लेकर पिछले कई दिनों से सट्टा बाजार गर्म है। टीम इंडिया और पाकिस्तान की जीत का भाव अभी 10/40 चल रहा है। यहां 10 का मतलब टीम इंडिया की जीत पर दस रुपए मिलेंगे जबकि पाकिस्तान के जीतने पर 40 रुपए मिलेंगे। 

एशिया कप 2018: टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा हैं पाकिस्तान के ये 6 खिलाड़ी

सट्टा बाजार में जिस टीम को कमजोर माना जाता है, उस पर जीत की राशि ज्यादा लगाई जाती है। यानी एशिया कप में टीम इंडिया को मजबूत माना जा रहा है और रोहित सेना को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं पाकिस्तान को कमजोर माना जा रहा है। 

पाक के लिए 'खतरे की घंटी' बने धवन, इंग्लैंड में हुए थे फ्लॉप, एशिया कप में ठोका शतक

बुकी से यह भी जानकारी मिली है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ मैच के नतीजे ही नहीं बल्कि पिच, टॉस, मौसम और टीम संयोजन को लेकर भी सट्टा लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed