टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा कड़वी यादों के साथ समाप्त हो चुका है और अब 'मेन इन ब्लू' अपने अगले मिशन एशिया कप के लिए निकल चुकी है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है और उनकी अनुपस्थिति में रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे। एशिया कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। अब तक हो चुके 13 टूर्नामेंट में से 6 बार भारत ने खिताब पर कब्जा किया। हालांकि, पाकिस्तान ने पिछले कुछ समय में अपने खेल में काफी सुधार किया है और आगामी टूर्नामेंट में उसके पांच खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 19 सितंबर को खेला जाएगा। चलिए गौर करते हैं कि दो बार की एशिया कप चैंपियन पाकिस्तान के वो पांच खिलाड़ी कौन हो सकते हैं:
एशिया कप 2018: टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा हैं पाकिस्तान के ये 6 खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोएब मलिक- टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक साबित हो सकते हैं। मलिक का टीम इंडिया के खिलाफ रिकॉर्ड भी शानदार हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ 39 मैच खेले, जिसमें चार शतक और 10 अर्धशतकों की मदद से 1661 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 143 रन रहा। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 22 विकेट हासिल किए हैं। हिटमैन ब्रिगेड को मलिक से सतर्क होकर मैदान पर खेलना होगा ताकि वह टूर्नामेंट में अपना विजयीक्रम जारी रख सके।
फखर जमान- इंग्लैंड में 2017 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम से जीत छीनने वाले फखर जमान इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। दोहरा शतक जमाने वाले फखर एकमात्र पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं। पिछले 5 मैच में ठोके गए 515 रन उनके तूफानी फॉर्म को बयां करने के लिए काफी है। दो शतक के साथ उन्होंने 2 अर्धशतक भी जमाए। उनका औसत 257 रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल गई उनकी आतिशी पारियों के बाद भारतीय टीम को संभलकर रहना होगा। जमान ने टीम इंडिया के खिलाफ एकमात्र मैच खेला, जिसमें उन्होंने जोरदार शतक जमाया था।
बाबर आजम- टीम इंडिया के लिए आजम भी बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। हाल ही में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक जमाकर अपने फॉर्म में होने की बात भी साबित की। बाबर आजम ने टीम इंडिया के खिलाफ दो मैच खेले, जिसमें उन्होंने 54 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 46 रन रहा। बाबर आजम के वन-डे करियर पर ध्यान दिया जाए तो टीम इंडिया के लिए परेशानी हो सकती है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 46 मैचों में 54.80 की औसत से कुल 2303 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 7 अर्धशतक जमाए।
सरफराज अहमद- पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने हाल ही में बयान दिया था कि टीम इंडिया को एशिया कप की शुरुआत में मात देकर वह टूर्नामेंट में अपना दबदबा साबित करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी में सरफराज अहमद ने अपनी कप्तानी से साबित किया था कि वह टीम इंडिया को मात देने के लिए नई तरकीब इजाद कर सकते हैं। सरफराज धीरे-धीरे अपनी छवि मैच फिनिशर के रूप में बनाने की कोशिश कर रहे हैं। रोहित ब्रिगेड को इनसे सावधान रहना होगा।