फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाक के लिए 'खतरे की घंटी' बने धवन, इंग्लैंड में हुए थे फ्लॉप, एशिया कप में ठोका शतक

Wed, 19 Sep 2018 05:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 05:41 AM IST
विज्ञापन
shikhar dhawan may play big role against pakistan in asia cup, hit centuries vs hong kong 
SHIKHAR DHAWAN

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने एशिया कप के चौथे मुकाबले में हांगकांग के खिलाफ 127 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। धवन का यह शतक बुधवार को खेले जाने वाले पांचवें मैच में पाकिस्तान के लिए 'खतरे की घंटी' साबित हो सकती है।

shikhar dhawan may play big role against pakistan in asia cup, hit centuries vs hong kong 
शिखर धवन

बता दें कि एशिया कप का पांचवां मुकाबला बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच का मुकाबला हमेशा से ही रोमांचक रहा है। फैंस की निगाहें बुधवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैचों पर टिकी रहेंगी।



 

shikhar dhawan may play big role against pakistan in asia cup, hit centuries vs hong kong 
शिखर धवन

गौरतलब है कि शिखर धवन ने हांगकांग के खिलाफ 120 गेदों में 15 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 127 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 105.83 का था। किंचित शाह ने उन्हें 41वें ओवर की चौथी गेंद पर तनवीर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
shikhar dhawan may play big role against pakistan in asia cup, hit centuries vs hong kong 
शिखर धवन

इससे पहले याद हो कि इग्लैंड दौरे पर शिखर धवन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में मात्र 19 रन बनाए थे, जबकि इतने ही मैचों की वन-डे सीरीज में कुल 110 बनाए थे। मगर एशिया कप पहले ही मैच में 'गब्बर' ने शतक जड़कर अपने घातक बल्लेबाजी का नमुना पेश कर दिया। 

विज्ञापन
shikhar dhawan may play big role against pakistan in asia cup, hit centuries vs hong kong 
भारत बनाम हांगकांग

बता दें कि मंगलवार को एशिया कप में खेले जा रहे चौथे मैच में हांगकांग के कप्तान अंशुमान रथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धा ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाए हैं। फिलहाल, केदार जाधव 19* और  रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed