फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Oman Playing 11 Team Captain Vice Captain and Players List Asia Cup News in Hindi

IND vs OMN Playing-11: भारत ने ओमान के खिलाफ मैच के लिए किए दो बदलाव, इन दो तेज गेंदबाजों को मिला मौका

Fri, 19 Sep 2025 08:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 19 Sep 2025 08:19 PM IST
सार

भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं और अर्शदीप सिंह तथा हर्षित राणा को मौका दिया है। 

विज्ञापन
India vs Oman Playing 11 Team Captain Vice Captain and Players List Asia Cup News in Hindi
भारतीय टीम - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और ओमान के बीच अबु धाबी में एशिया कप के ग्रुप ए का मुकाबला खेला जा रहा है। यह ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं और अर्शदीप सिंह तथा हर्षित राणा को मौका दिया है। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय टीम का यह 250वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच है। 
विज्ञापन

भारत इस टूर्नामेंट में खिताब बचाने के इरादे से उतरा है और उसने दमदार शुरुआत की है। भारत ने पहले मैच में यूएई को नौ विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से शिकस्त देकर सुपर चार चरण में जगह बनाई थी। भारत अगले दौर से पहले बल्लेबाजी की तैयारियों को परखना चाहता है। भारत ने पिछले दो मैचों में पहले गेंदबाजी की थी और आसानी से लक्ष्य का पीछा किया था जिससे उसकी बल्लेबाजी मजबूती का पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्शदीप के पास 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरा करने का मौका
अर्शदीप सिंह और हर्षित को पहले दो मैचों में मौका नहीं मिला था क्योंकि भारत इन मैचों में सिर्फ एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के साथ उतरा था, लेकिन इस मैच के लिए दोनों खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया। अर्शदीप के पास मैच के दौरान 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरा करने का मौका रहेगा। इस मैच में भारत दो विशेषज्ञ स्पिनर और दो विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतरा है। वहीं, ओमान ने भी दो बदलाव किए हैं।
विज्ञापन

सूर्यकुमार टॉस के दौरान भूले अर्शदीप का नाम
टॉस के दौरान सूर्यकुमार ने बताया कि उन्होंने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। सूर्यकुमार ने कहा कि हर्षित राणा को मौका मिला है, जबकि वह दूसरे खिलाड़ी का नाम ही नहीं बता पाए। सूर्यकुमार ने काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें अंत तक याद नहीं आया कि दूसरा खिलाड़ी कौन है जिसे प्लेइंग-11 में जगह मिली है। बाद में पता चला कि भारत ने जसप्रीत बुमराह की जगह अर्शदीप, जबकि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह हर्षित को शामिल किया है।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
ओमान: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, जिक्रिया इस्लाम, आर्यन बिष्ट, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रामानंदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed