फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ Women's T20: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, आखिरी गेंद में न्यूजीलैंड को हराया

Thu, 27 Feb 2020 12:47 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 27 Feb 2020 12:47 PM IST
खास बातें

India vs New Zealand Women's T20 World Cup: महिला वर्ल्ड टी-20 में आज न्यूजीलैंड को आखिरी गेंद में हराते हुए भारतीय महिलाओं ने विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शुरुआती दोनों मैच में मजबूत मेजबान ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेशी टीम को पटखनी देने के बाद अब भारत ने न्यूजीलैंड को हराया। अब 29 मार्च को भारत को श्रीलंका के खिलाफ एक और लीग मैच खेलना है।

विज्ञापन
India vs New Zealand Women's T20 World Cup Live Cricket Score Match News Updates In Hindi
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

01:09 PM, 27-Feb-2020

ग्रुप-ए में भारत की बादशाहत बरकरार

भारतीय टीम अपने तीनों मैच जीतकर ग्रुप-ए में 6 पॉइंट के साथ शीर्ष पर है। पहले मैच में भारत ने मजबूत ऑस्ट्रेलिया को हराया था। दूसरे मैच में बांग्लादेश की बारी थी और अब तीसरे मैच में न्यूजीलैंड की लुटिया डूब गई। अब भारत अपने आखिरी लीग मैच में श्रीलंका से 29 मार्च को भिड़ेगा।
12:59 PM, 27-Feb-2020

आखिरी गेंद पर हारी कीवी महिलाएं

133 रन के जवाब में न्यूजीलैंड टीम 6 विकेट पर 130 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 16 रन और आखिरी गेंद पर 5 रन चाहिए थे, लेकिन भारत की ओर से शिखा पांडेय ने जबरदस्त गेंदबाजी की। कीवियों के लिए अमेलिया केर ने सबसे ज्यादा 34, केटी मार्टिन ने 25, मेड्डी ग्रीन ने 24 रन की पारी खेली। वहीं, भारत की दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव और राधा यादव को 1-1 विकेट मिला।

विज्ञापन
12:47 PM, 27-Feb-2020

टॉस गंवाकर भारत ने बनाए 133 रन

मेलबर्न में खेले गए मैच में भारत ने टॉस हारकर 8 विकेट पर 133 रन बनाए। भारत की ओर से ओपनर शेफाली वर्मा ने सर्वाधिक 46 रन और तानिया भाटिया ने 23 रन की पारी खेली। मैच में भारत की तीन खिलाड़ी कप्तान हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा और वेदा कृष्णमूर्ति दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकीं। इससे पहले स्मृति मंधाना 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। हरमनप्रीत का इस टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन जारी है। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 2 रन बनाए थे। बांग्लादेश के खिलाफ 8 और आज न्यूजीलैंड के खिलाफ वह एक रन पर पवेलियन लौट गईं। न्यूजीलैंड के लिए अमेलिया केर और रोजमैरी मैर ने 2-2 विकेट लिए। कप्तान सोफी डेवाइन, ली तहूहू और लैग कस्पेरेक को 1-1 सफलता मिली।

12:43 PM, 27-Feb-2020

प्लेयर ऑफ द मैच शेफाली वर्मा

चार चौके और तीन छक्के से सजी 34 गेंदों में 46 रन की जबरदस्त पारी खेलने वालीं शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह लगातार दूसरा मैच था, जब 16 वर्षीय इस सलामी बल्लेबाज को यह खिताब मिला, इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ भी शेफाली अपने धुआंधार खेल से प्लेयर ऑफ द मैच चुनीं गईं थीं।
12:24 PM, 27-Feb-2020

सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड को जीत के लिए 5, मैच टाई करने के लिए 4 रन की दरकार थी, लेकिन शिखा पांडेय ने एक जबरदस्त आउट साइड ऑफ स्टंप पर डाली यॉर्कर से मैच अपनी टीम को तीन रन से दिलाया। यह विश्व कप में भारत की लगातार तीसरी जीत थी और अब यह टीम सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर गई।
12:21 PM, 27-Feb-2020

अगली तीन गेंदों पर तीन रन

शिखा पांडेय की जबरदस्त वपासी। अगली तीन गेंदों पर सिर्फ तीन रन आए। अब अगली दो गेंदों पर 9 रन की जरूरत और दोनों गेंद पर बाउंड्री आने से मैच सुपरओवर में चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:21 PM, 27-Feb-2020

पहली गेंद पर चौका

आउट साइड एज लगा और गेंद विकेटकीपर के पीछे सीधा चार रन के लिए। हेली जेनसन भाग्यशाली रहीं।
12:20 PM, 27-Feb-2020

छह गेंद में 16 रन की दरकार

भारत की ओर से आखिरी ओवर में 16 रन बचाने की जिम्मेदारी शिखा पांडेय पर
12:18 PM, 27-Feb-2020

19वें ओवर में आए 18 रन

ठीक उस वक्त पर यह जरूरी रन आ रहे हैं जब न्यूजीलैंड को इसकी सख्त दरकार थी। न्यूजीलैंड का स्कोर 19 ओवर के बाद 118/5
12:00 PM, 27-Feb-2020

न्यूजीलैंड को लगा चौथा झटका

15वें ओवर की दूसरी गेंद पर राजेश्वरी ने ग्रीन को स्टंप आउट किया। विकेट के पीछे भाटिया ने गेंद को बेहतरीन तरीके सपका ओर गिल्लियां बिखेर दी। ग्रीन 24 रन बनाकर आउट हुईं। न्यूजीलैंड का स्कोर 80/4।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed