फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिरकार पंत के बल्ले से निकले रन, बर्थडे बॉय मयंक लौटे लय में, मैच ड्रा

Sun, 16 Feb 2020 11:31 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 16 Feb 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
India vs New Zealand Rishabh Pant excels with bat as practice match ends in draw
ऋषभ पंत

न्यूजीलैंड इलेवन-भारत के बीच के खेला गया तीन दिवसीय अभ्यास मैच ड्रा पर समाप्त हुआ। हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गए इस प्रैक्टिस मैच के तीसरे दिन भारत ने दूसरी पारी में चार विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाए। मैच की दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया। दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल और ऋषभ पंत के बीच 100 रन की शानदार साझेदारी हुई। आखिरकार काफी दिनों के बाद ऋषभ पंत के बल्ले से रन निकले।



 

India vs New Zealand Rishabh Pant excels with bat as practice match ends in draw
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

पंत ने खुद को साबित किया और 65 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली। पहली पारी में वो सात रन बनाकर आउट हो गए थे। पंत टीम के साथ लगातार बने हुए हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल पा रही है। उनकी जगह केएल राहुल विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पंत की इस बारी के बाद शायद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में खेलने का मौका मिले।

India vs New Zealand Rishabh Pant excels with bat as practice match ends in draw
पृथ्वी शॉ

अभ्यास मैच की दूसरी पारी में पृथ्वी शॉ ने 31 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के के साथ 30 रन की पारी खेली। मयंक अग्रवाल 99 गेंदों में 10 चौकों और तीन छक्के के साथ 81 रन बनाकर रिटायर्ड हुए। शुभमन गिल दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर पाए और 13 गेंदों में एक चौके के सिर्फ आठ रन ही बना पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs New Zealand Rishabh Pant excels with bat as practice match ends in draw
मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर

ऋद्धिमान साहा ने 38 गेंदों में पांत चौके की मदद से 30 रन और अश्विन ने 43 गेंदों में दो चौके के साथ 16 रन की पारी खेली। इससे पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (17 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड एकादश को दूसरे दिन 235 पर समेट दिया था।

विज्ञापन
India vs New Zealand Rishabh Pant excels with bat as practice match ends in draw
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान टीम के लिए खतरे की घंटे बजा दी है। भारत की ओर से शमी ने 10 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट, जसप्रीत बुमराह ने 18 रन, उमेश यादव ने 49 रन और नवदीप सैनी ने 58 रन देकर दो-दो विकेट झटके जबकि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को 46 रन पर एक विकेट मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed