फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India vs New Zealand 3rd T20 Highlights: सुपर ओवर में जीता भारत, न्यूजीलैंड में रचा इतिहास

Wed, 29 Jan 2020 05:33 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 29 Jan 2020 05:33 PM IST
खास बातें

India vs New Zealand 3rd T20I Live Cricket Score: भारत ने हैमिल्टन में खेला गया तीसरा टी-20 मैच सुपरओवर में जीत लिया है। पांच मैच की टी-20 सीरीज में लगातार तीन मैच जीतकर विराट सेना ने न सिर्फ श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई बल्कि न्यूजीलैंड में इतिहास भी रच दिया। यह पहला मौका है जब भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड में कोई टी-20 सीरीज जीती हो।

इस मैच में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 179/5 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में मोहम्मद शमी की धारदार गेंदबाजी के बूते टीम इंडिया ने कीवियों को भी इतने ही स्कोर में रोक दिया।

स्कोर टाई होने के बाद मैच सुपर ओवर में गया। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए विलियमसन और गप्टिल ने 17 रन बनाए। छह गेंदों पर जीत के लिए भारत को 18 रन की जरूरत थी। रोहित शर्मा ने एक बार फिर 'हिटमैन' अवतार लेते हुए आखिरी दो गेंदों में मैच भारत को जिताया।

विज्ञापन
India vs New Zealand 3rd T20I live cricket score match updates in Hindi
न्यूजीलैंड बनाम भारत - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

05:28 PM, 29-Jan-2020

पांच में से चार बार साउदी ने सुपर ओवर में दिखाया हार का मुंह

न्यूजीलैंड के लिए पांचवीं बार टिम साउदी सुपर ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे। यहां उनका रिकॉर्ड बेहद खराब है। सिर्फ पहली ही बार 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह कीवि टीम को जीत दिला सके थे। इसके बाद 2012 में श्रीलंका और वेस्टइंडीज, 2019 में इंग्लैंड और 2020 में भारत के खिलाफ कप्तान ने जब-जब उनपर भरोसा जताया, तब-तब टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।
 
05:15 PM, 29-Jan-2020

मैन ऑफ द मैच बने रोहित शर्मा

40 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 65 रन बनाने वाले रोहित शर्मा ही सुपर ओवर में टीम इंडिया की जीत के असल सूत्रधार थे। भारत को आखिरी दो गेंदों पर जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। रोहित ने लगातार दो छक्के लगाकर भारत को जीत दिला दी। मैच के बाद हिटमैन ने खुलासा किया कि उन आखिरी दो गेंदों के दौरान मैं सिर्फ स्थिर रहना चाहता था। मेरी कोशिश थी कि इन दो गेंदों पर अपना सर्वश्रेष्ठ खेलूं।
 
विज्ञापन
05:00 PM, 29-Jan-2020

न्यूजीलैंड में भारत ने जीती पहली टी-20 सीरीज

  • दो मैच की टी-20 सीरीज (2008-2009), न्यूजीलैंड 2-0 से जीता
  • तीन मैच की टी-20 सीरीज (2018-2019), न्यूजीलैंड 2-1 से जीता
  • पांच मैच की टी-20 सीरीज (2019-2020), भारत के पास 3-0 की अजेय बढ़त (तीन मैच शेष)
04:28 PM, 29-Jan-2020

सुपर ओवर की आखिरी दो गेंदों में जीता भारत

  • पहली गेंद: साउदी की गेंद पर दूसरा रन चुराने के चक्कर में रोहित शर्मा आउट होते-होते बचे
  • दूसरी गेंद: साउदी की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने सिंगल लिया 
  • तीसरी गेंद: साउदी की तीसरी बॉल पर राहुल ने स्क्वॉयर की ओर चौका जड़ा
  • चौथी गेंद: केएल राहुल ने सिंगल लेकर रोहित को स्ट्राइक दी
अब भारत को मैच और सीरीज जीतने के लिए आखिरी दो गेंदों में 10 रन की जरूरत थी
  • पांचवीं गेंद: इस गेंद में हर हाल में चौके या छक्के की दरकार थी। रोहित शर्मा ने ताकत भरा शॉट मारा। गेंद हवा में और छह रन। अब एक गेंद में चार रन की जरूरत
  • छठी गेंद: रोहित शर्मा ने आखिरी गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का मारा और भारत ने इतिहास रच दिया
04:25 PM, 29-Jan-2020

न्यूजीलैंड ने सुपर ओवर में बनाए 17 रन

  • पहली गेंद: जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विलियमसन ने एक रन बनाया 
  • दूसरी गेंद: जसप्रीत बुमराह की दूसरी गेंद पर गप्टिल ने एक रन बनाया
  • तीसरी गेंद: जसप्रीत बुमराह की तीसरी गेंद पर विलियम्सन का छक्का
  • चौथी गेंद: बुमराह की चौथी गेंद पर विलियम्सन का चौका
  • पांचवीं गेंद: जसप्रीत बुमराह की पांचवीं गेंद पर विलियम्सन ने बाई का एक रन लिया
  • छठी गेंद: आखिरी गेंद पर गप्टिल ने चौका मारा
04:21 PM, 29-Jan-2020

एक गेंद में चार रन की जरूरत

रोहित शर्मा ने न सिर्फ छक्का मारकर मैच जिताया बल्कि न्यूजीलैंड की सरजमीं पर पहली बार टी-20 सीरीज भी जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:19 PM, 29-Jan-2020

2 गेंदों में 10 रन चाहिए

पांचवीं गेंद पर हर हाल में चौके या छक्के की दरकार थी। क्रीज पर मौजूद रोहित शर्मा ने ताकत भरा शॉट मारा। गेंद हवा में और छह रन। अब एक गेंद में चार रन की जरूरत
04:19 PM, 29-Jan-2020

चौथी गेंद पर सिंगल

साउदी की ओर और बेहतरीन गेंद। राहुल के पास इस गेंद को कोई जवाब नहीं। एक रन
04:17 PM, 29-Jan-2020

तीसरी गेंद पर चौका

चतुराई के साथ केएल राहुल ने ऑफ स्टंपर पर शफल करके लेग साइड में दिख रही गैप पर चार रन जमाया।
04:17 PM, 29-Jan-2020

दूसरी गेंद पर एक रन

एकमद टारगेट पर गेंद। सिर्फ एक रन
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed